विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Music Day: कोई गिटार का मास्टर है तो कोई वायलिन का उस्ताद, Bollywood के 6 टेलेंटेड स्टार्स

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Wed, 21 Jun 2017 12:42 PM (IST)

छोटे नवाब गिटार के उस्ताद हैं। कई मौक़ों पर उन्हें रियल लाइफ़ में अपने इस हुनर का मुज़ाहिरा करते हुए ...और पढ़ें

World Music Day: कोई गिटार का मास्टर है तो कोई वायलिन का उस्ताद, Bollywood के 6 टेलेंटेड स्टार्स
World Music Day: कोई गिटार का मास्टर है तो कोई वायलिन का उस्ताद, Bollywood के 6 टेलेंटेड स्टार्स

मुंबई। वैसे तो किसी भी एक्टर की सबसे बड़ी ख़ूबी उसकी एक्टिंग होती है, मगर कुछ एक्टर्स टेलेंट के मामले में काफ़ी आगे निकल जाते हैं। एक्टिंग के अलावा भी वो रियल लाइफ़ में बहुत कुछ करते हैं, जिसे जानकर हैरानी भी होती है। World Music Day पर कुछ ऐसे ही बॉलीवुड स्टार्स की बात।

सैफ़ अली ख़ान:

यह भी पढ़ें: उम्र हो चली है 30 के पार, पर सिंगल का टैग लिये घूमती हैं ये एक्ट्रेसेज़

 

छोटे नवाब गिटार के उस्ताद हैं। कई मौक़ों पर उन्हें रियल लाइफ़ में अपने इस हुनर का मुज़ाहिरा करते हुए देखा जा चुका है। परिक्रमा नाम के बैंड से भी सैफ़ जुड़े रहे हैं।

फ़रहान अख़्तर:

यह भी पढ़ें: बाहुबली की देवसेना समेत इन 5 ब्यूटीज़ का है बॉलीवुड को इंतज़ार

इन जनाब के अंदर हुनर कूट-कूटकर भरा है। फ़िल्ममेकिंग का कोई डिपार्टमेंट नहीं छोड़ा है। वैसे रियल लाइफ़ में ये रॉक सिंगर हैं। गिटार भी बजा लेते हैं। रॉक ऑन 2 के प्रमोशन के दौरान फ़रहान ने अपने सिंगिंग और इंस्ट्रूमेंट प्लेइंग टेलेंट का ख़ूब प्रदर्शन किया था। वज़ीर के लिए भी फ़रहान ने एक गाना गाया था और गिटार प्ले किया था।

पूरब कोहली:

यह भी पढ़ें: सलमान को 8 सालों में मिल चुकी है 1400 करोड़ की ईदी, इस फ़िल्म से बने मोस्ट वांटेड

रॉक ऑन 2 में ही फ़रहान के बैंड के सदस्य बने पूरब कोहली इस फ़िल्म से इसीलिए जुड़े, क्योंकि उनकी जींस में भी म्यूज़िक का हुनर है। पूरब बहुत अच्छे ड्रमर हैं और गिटार भी बजा लेते हैं। 

आयुष्मान खुराना:

यह भी पढ़ें: अंडर एस्टीमेट ना करें इन स्टार्स को, देश से बाहर भी बिखरते हैं चमक

आयुष्मान खुराना ने अपने मल्टी टेलेंट की झलक डेब्यू फ़िल्म विक्की डोनर में दिखा दी थी। इस फ़िल्म में आयुष्मान ने स्पर्म डोनेट करने के साथ उन्होंने सिंगिंग भी की। आयुष्मान रियल लाइफ़ में अच्छे सिंगर और गिटार प्लेयर हैं। 

विक्रांत मैसी:

यह भी पढ़ें: सिख बनकर अर्जुन कह रहे मुबारकां, ये एक्टर्स भी रहे हैं असरदार

हाफ़ गर्लफ़्रेंड में अर्जुन कपूर के दोस्त बने विक्रांत मैसी बेहतरीन एक्टर होने के साथ संगीतप्रेमी भी हैं। विक्रांत बहुत अच्छा वायलिन बजाते हैं। हालांकि ऑफ़स्क्रीन उन्हें अपना ये हुनर दिखाने का मौक़ा नहीं मिला है।

अादित्य रॉय कपूर:

यह भी पढ़ें: ट्यूबलाइट की Zhu Zhu समेत ये एक्ट्रेसेज़ रही हैं प्रमोशन से दूर

आशिक़ी 2 में हारे हुए सिंगर का किरदार निभाने वाले आदित्य रॉय कपूर रियल लाइफ़ में गिटार के मास्टर हैं। अपनी पिछली फ़िल्म ओके जानू को प्रमोट करने के लिए आदित्य ने द कपिल शर्मा शो में अपने इस टेलेंट को सबके सामने रखा। आदित्य ने गिटार प्ले किया और श्रद्धा कपूर ने सिंगिंग की। इससे पहले भी वो प्रमोशंस के दौरान म्यूज़िक मैन के रोल में दिख चुके हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।