विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उम्र हो चली है 30 प्लस पर 'Single' का टैग लिए घूमती हैं ये अभिनेत्रियां

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Tue, 20 Jun 2017 04:16 PM (IST)Updated: Wed, 21 Jun 2017 10:26 AM (IST)

जी हां, ऐसी एक दो नहीं बल्कि 10 अभिनेत्रियां हैं जो हाल ही में 30 प्लस हुई हैं और इनके ...और पढ़ें

उम्र हो चली है 30 प्लस पर 'Single' का टैग लिए घूमती हैं ये अभिनेत्रियां
उम्र हो चली है 30 प्लस पर 'Single' का टैग लिए घूमती हैं ये अभिनेत्रियां

मुंबई। 30 की उम्र जब पार हो जाती है तो घर में एक अलग माहौल बन जाता है, हर कोई आपसे आपकी शादी और रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछने लगता है। वैसे, आम लड़कियों की बात करें तो यह सब 30 की उम्र से पहले ही शुरू हो जाता है। मगर, एक नज़र ज़रा हमारी बॉलीवुड अभिनेत्रियों पर भी डालिए जो 30 प्लस हो चुकीं हैं मगर, 'सिंगल' का टैग अब भी लिए घूम रही हैं, शादी तो दूर की बात है।

जी हां, ऐसी एक दो नहीं बल्कि 10 अभिनेत्रियां हैं जो हाल ही में 30 प्लस हुई हैं और इनके रिलेशनशिप स्टेटस की बात की जाए तो इनका कहना है कि ये सिंगल है।

यह भी पढ़ें- 'ट्यूबलाइट' हीरोइन Zhu Zhu समेत ये एक्ट्रेसेज़ रहीं प्रमोशन से दूर 

1. प्रियंका चोपड़ा 

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के लिंकप्स की ख़बरें पिछले कई समय से छूट्टी पर हैं शायद! आने वाले महीने जुलाई की 18 तारीख़ को प्रियंका 35 साल की हो जाएंगी। करियर सेट है मगर 'सिंगल' का टैग अब भी उनके साथ है।

2. कटरीना कैफ़ 

प्रियंका के आसपास ही हैं कटरीना कैफ़ भी। 16 जुलाई को कटरीना की उम्र हो चलेगी 34 के पार मगर, रिलेशनशिप स्टेटस तो सिंगल ही हैं। रणबीर कपूर के साथ ब्रेकअप की ख़बरें अभी भी ताज़ा हैं।

3. नर्गिस फ़ाखरी 

उम्र के मामले में प्रियंका और कटरीना को पीछे छोड़ दिया है नर्गिस फ़ाखरी ने जो इस साल 20 अक्टूबर को 38 साल की हो जाएंगी। रही बात रिलेशनशिप स्टेटस की तो उदय चोपड़ा के साथ उनकी लिंकप्स की ख़बरें हर थोड़े दिनों में ज़ोर पकड़ती रहती हैं।

4. सोनम कपूर 

बॉलीवुड की फ़ैशनिस्ता सोनम कपूर और बिज़नेस मैन आनंद आहूजा के बीच क्या चल रहा है यह बहुत ही कन्फयूजिंग हैं। दोनों कई बार एक साथ स्पॉट किये जाते हैं मगर जब आती है अपने इस रिश्ते पर कुछ बोलने की तो सोनम हमेशा कहती है 'आय एम सिंगल'। आपको बता दें की मिस कपूर हाल ही में 9 जून को 32 साल की हो चुकीं हैं।

5. जैकलिन फर्नांडिस

श्री लंकन ब्यूटी जैकलिन भी इस साल 11 अगस्त को 32 साल की हो जाएंगी और ये भी सिंगल है। कितना अजीब है न की ये सारी अभिनेत्रियां सिंगल है!

6. दीपिका पादुकोण 

मिस पादुकोण के रिलेशनशिप्स के बारे में तो आपको कुछ बताने की ज़रुरत नहीं है। रणबीर कपूर के बाद रणवीर सिंह और फिर रणवीर के साथ ब्रेकअप-पैचअप की खबरों ने बहुत ख़लबली मचाई है। दीपिका भी इस साल 5 जनवरी को 31 साल की हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: ऋचा चड्ढा ने भी किया वही काम जो प्रियंका चोपड़ा ने किया था, जानकार आप भी कहेंगे 'सही किया' 

7. कंगना रनौत 

23 मार्च को अपनी उम्र का 31वां आंकड़ा पूरा करने वाली कंगना के हाथ में भी 'सिंगल' का टैग है। फ़िल्मी करियर तो धमाकेदार चल रहा है पर इनकी रियल लाइफ़ में कोई शहनाई नहीं बज रही।

8. हुमा कुरैशी 

30 प्लस की इस लिस्ट में हुमा का नाम भी शामिल होता है। 28 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाने वाली हुमा का सोहेल ख़ान के साथ लिंकअप की ख़बरें कुछ समय पहले आई थी मगर वक़्त चलते ये ख़बरें ठंडी भी पड़ गई। *सिंगल*

9. सोनाक्षी सिन्हा 

दबंग गर्ल की उम्र तो 30 के आंकड़े पर है। 2 जून को 30 की लिस्ट में शामिल हुई सोनाक्षी का रिलेशनशिप स्टेटस भी सिंगल ही है। हालांकि, बीच में अर्जुन कपूर से साथ उनका नाम ज़रूर जोड़ा जा रह था मगर, फ़िलहाल सोनाक्षी सिंगल है।

10. श्रद्धा कपूर 

आपको यकीन नहीं होगा मगर यह सच है कि श्रद्धा कपूर ने भी 3 मार्च को 30 के नंबर पर क़दम रखा है। पहले आदित्य रॉय कपूर के साथ और अब फ़रहान अख्त़र के साथ इनके खूब चर्चे है। मगर अपने हाथ में सिंगल का झंडा लिए ये भी घूमती हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।