विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विदेशी ब्‍वॉयफ्रेंड को 'देसी लव' दिखाना चाहती हैं मल्लिका शेरावत

By Tilak RajEdited By:
Published: Sat, 09 Apr 2016 09:16 AM (IST)Updated: Sat, 09 Apr 2016 09:21 AM (IST)

मल्लिका शेरावत इन दिनों पेरिस के एक रीयल एस्टेट बिजनेसमैन सिरेल ऑग्जनफैन्स के साथ रिलेशनशिप में हैं। मल्लिका अपने इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड की सेक्स सिंबल मल्लिका शेरावत इन दिनों पेरिस के एक रीयल एस्टेट बिजनेसमैन सिरेल ऑग्जनफैन्स के साथ रिलेशनशिप में हैं। मल्लिका अपने इस विदेशी ब्वॉयफ्रेंड को 'देसी लव' दिखाना चाहती हैं। इसलिए जल्द मल्लिका और सिरेल मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे।

हाल ही में मल्लिका शेरावत ने डिजिटल डेब्यू किया और अपने फैन्स के साथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लाइव चैट के दौरान उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में ढेरों बातें शेयर कीं। इस दौरान उन्होंने बताया, 'मुझे अपने ब्वॉयफ्रेंड पर गर्व है और जल्द मैं उसे मुंबई लेकर आऊंगी।'

विक्रम भट्ट ने सुष्मिता से रिश्ते का किया खुलासा, बताया चौंकाने वाला सच

उन्होंने बताया, 'सिरेल ने मुझे पूरा पेरिस घुमाया और फ्रेंच स्टाइल में रोमांस किया। अब मेरी बारी है। अब मैं उनके साथ इंडियन स्टाइल में रोमांस करूंगी। मैं उन्हें मुंबई लेकर आऊंगी और यहां का स्ट्रीट फूड खिलाऊंगी। इंडियन फेलेवर की मैं दीवानी हूं।'

जब मल्लिका के कुकिंग स्किल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे फल और सब्जियों का जूस निकालना बेहद पसंद है, खासकर गर्मियों में। लेकिन कुकिंग के लिए मैं नहीं बनी हूं। मुझे खाना बनाना पसंद नहीं है।'

गार्ड ने आलिया भट्ट के साथ की ऐसी हरकत, गौरी शिंदे को आया गुस्सा!

फिल्म 'मर्डर' के बाद से ही मल्लिका पर सेक्स सिंबल का टैग लग गया था। इस तरह की फिल्म वो दोबारा करने की इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं वो महेश भट्ट साहब की वजह से हूं। इसलिए अगर मुझे वो कोई फिल्म ऑफर करते हैं, तो मुझे खुशी होगी। मैं उन्हें अपना मेंटर मानती हूं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।