विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

40 साल बाद पाकिस्तान में रिलीज होगी 'शोले'

By Monika SharmaEdited By:
Published: Fri, 06 Feb 2015 02:52 PM (IST)Updated: Fri, 06 Feb 2015 03:15 PM (IST)

बॉलीवुड की क्लासिक फिल्म 'शोले' भारत में रिलीज होने के 40 सालों बाद अब पाकिस्तान में रिलीज होने जा रही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। बॉलीवुड की क्लासिक फिल्म 'शोले' भारत में रिलीज होने के 40 सालों बाद अब पाकिस्तान में रिलीज होने जा रही है। रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी 'शोले' में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र लीड रोल्स में थे।

सोनम ने काजोल को वार्डरोब मालफंक्श्ान से बचाया

मांडवीवाला एंटरटेनमेंट के मालिक नदीम मांडवीवाला ने कहा कि फिल्म को पाकिस्तान में पहले कभी रिलीज नहीं किया गया था और वहां के नागरिकों ने इसे घर पर देखा होगा। मांडवीवाला ने कहा, 'मुझे लगता है कि हर दूसरे पाकिस्तानी ने फिल्म देखी है या इसके बारे में जानते हैं। मुझे लगा कि क्यों न इसे पाकिस्तान में बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाए क्योंकि इस फिल्म को थिएटर में देखने का मजा ही अलग है।'

'शोले' बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म थी जो मुंबई के एक थिएटर में लगातार पांच सालों तक लगी रही थी। मांडवीवाला ने कहा, 'शोले बेशक एक अनोखी फिल्म है। ये भारत में रिलीज हुई अब तक की क्लासिक फिल्म है। कई लोग इसे सिनेमा में देखने से वंचित रह गए तो हमें लगा कि जो लोग इसे देखना चाहते हैं उन्हें एक मौका दिया जाए।'

उप्र सरकार ने सेंसर बोर्ड को कहा-फिल्मों में न दिखाए जाएं स्टंट सीन

मांडवीवाला ने आगे कहा, 'फिल्म की बहुत बड़ी रिलीज नहीं होगी। ये ज्यादा सिनेमाओं में कम शोज के साथ दिखाई जाएगी। फिल्म को 20 मार्च को रिलीज किया जाएगा क्योंकि 23 मार्च को पाकिस्तान में छुट्टी है।'

'शोले' में अमिताभ और धर्मेंद्र के अलावा संजीव कपूर, हेमा मालिनी, जया बच्चन और अमजद खान भी बेहद अहम किरदारों में थे।

कंगना की मुसीबत बढ़ा सकती है आदित्य पंचोली की किताब!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।