विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेंसर बोर्ड के नए नियमों की पहली शिकार बनी 'एनएच10'

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sun, 22 Feb 2015 10:15 AM (IST)

अनुष्का शर्मा की पहली होम प्रोडक्शन फिल्म 'एनएच10' सेंसर बोर्ड के नए नियमों की पहली शिकार बन गई है। हाल ही में सेंसर बोर्ड ने ऐसी गालियों और आपत्तिजनक शब्दों की लिस्ट जारी की थी जिन्हें बॉलीवुड फिल्मों में पूरी तरह से बैन कर दिया गया था। उसके बाद से

News Article Hero Image

मुंबई। अनुष्का शर्मा की पहली होम प्रोडक्शन फिल्म 'एनएच10' सेंसर बोर्ड के नए नियमों की पहली शिकार बन गई है। हाल ही में सेंसर बोर्ड ने ऐसी गालियों और आपत्तिजनक शब्दों की लिस्ट जारी की थी जिन्हें बॉलीवुड फिल्मों में पूरी तरह से बैन कर दिया गया था।

...जब नशे में धुत हुईं ये एक्ट्रेस

उसके बाद से अनुष्का की 'एनएच10' पहली फिल्म है जिसे सेंसर बोर्ड का सामना करना पड़ रहा है। पहले 6 मार्च को रिलीज होने जा रही ये फिल्म अब इस दिन रिलीज नहीं होगी। बोर्ड की आपत्ति के चलते फिल्म की रिलीज डेट को एक हफ्ते टाल दिया गया है।

'बदलापुर' की वजह से हो गया था वरुण का ब्रेकअप!

'एनएच10' काफी गाली-गलौच से भरी है, इसलिए सेंसर बोर्ड फिल्म के उन सभी सीन्स पर कैंची चलाना चाहता है लेकिन निर्माता ऐसा नहीं चाहते। बोर्ड और निर्माताओं के बीच विवाद के चलते फिल्म की रिलीज एक हफ्टे टाल दी गई है। अगर ये मामला जल्द नहीं सुलझता तो फिल्म को आगे भी टाला जा सकता है।

'एनएच10' में अनुष्का के पति का किरदार नील भूपलम निभा रहे हैं।

इस फिल्म में होंगे सिद्धार्थ-आलिया के गर्मागर्म सीन!