यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रजनीकांत की सादगी की कायल हैं दीपिका पादुकोण
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सुपरस्टार रजनीकांत की सादगी, विनम्रता और काम को लेकर उनकी दीवानगी की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। दीपिका रजनीकांत के साथ थ्रीडी फिल्म 'कोचडयान' में दिखाई देंगी जो मई में रिलीज होने वाली है।

मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सुपरस्टार रजनीकांत की सादगी, विनम्रता और काम को लेकर उनकी दीवानगी की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। दीपिका रजनीकांत के साथ थ्रीडी फिल्म 'कोचडयान' में दिखाई देंगी जो मई में रिलीज होने वाली है।
बकौल दीपिका, 'मुझे रजनी सर के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिला। लेकिन मैं उनकी सादगी और विनम्रता की कायल हूं। वह पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ सेट पर पहुंचते हैं। वहां मौजूद सभी लोगों से घुलते मिलते हैं।' उन्होंने कहा,' इतने साल काम करने के बावजूद भी उनमें काम के प्रति उत्साह की कोई कमी नहीं है। मैं उनकी प्रशंसक हूं। महानायक अमिताभ बच्चन और रजनीकांत की आंखों में काम के प्रति उनकी दीवानगी साफ झलकती है।'
कोचडयान 125 करोड़ रुपए बजट से तैयार हुई है। इसे देश की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है।

