विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका-रणवीर अगले साल इस महीने कर सकते हैं सगाई

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 15 Jun 2015 03:53 PM (IST)

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पिछले कुछ समय से अपनी सगाई की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस बारे में सामने आई नई रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों अगले साल फरवरी में सगाई कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों के परिवार वाले मुलाकात कर चुके हैं और वो

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पिछले कुछ समय से अपनी सगाई की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस बारे में सामने आई नई रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों अगले साल फरवरी में सगाई कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों के परिवार वाले मुलाकात कर चुके हैं और वो उनके रिलेशनशिप को लेकर आगे बढ़ने को तैयार हैं।

अनुष्का-ऐश्वर्या पहली बार इस फिल्म में होंगी साथ, मगर...!

वैसे तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अब तक खुलकर अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया है, मगर दोनों के बीच का प्यार कई मौकों पर साफ देखने को मिला है। हाल ही में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण के पिता का बर्थडे मनाने के लिए आइफा अवॉर्ड्स बीच में ही छोड़कर चले आए थे।

गौहर खान इस सेक्स कॉमेडी फिल्म में करेंगी कूल आइटम नंबर

इतना ही नहीं, आइफा अवॉडर्स के मंच पर रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को खुलेआम प्रपोज भी कर डाला था और उन्होंने इसे हंसते हुए स्वीकार कर भी कर लिया था। हालांकि कहने को ये मजाक था, लेकिन देखने में बिल्कुल सच लग रहा था। आखिरकार दोनों के बीच इतनी जबरदस्त केमेस्ट्री जो बन गई है।

'बजरंगी भाईजान' के नए पोस्टर से ट्रेलर के डेट का हुआ खुलासा

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की की ऑफ स्क्रीन और ऑन स्क्रीन दोनों ही केेमेस्ट्री जबरदस्त हैं। दोनों पहली बार फिल्म 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' में नजर आए थे और एक साथ बहुत ही हॉट लग रहे थे। अब फिर से दाेनों की केमेस्ट्री फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में देखने को मिलेगी।