विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेक्स रैकेट में पकड़ी गई अभिनेत्री के समर्थन में आईं दीपिका पादुकोण

By Edited By:
Updated: Fri, 12 Sep 2014 03:07 PM (IST)

सेक्स रैकेट के आरोप में गिरफ्तार हिंदी और तेलुगु फिल्मों की अभिनेत्री श्वेता बसु को साक्षी तंवर के बाद दीपिका पादुकोण का भी साथ मिल

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सेक्स रैकेट के आरोप में गिरफ्तार हिंदी और तेलुगु फिल्मों की अभिनेत्री श्वेता बसु को साक्षी तंवर के बाद दीपिका पादुकोण का भी साथ मिल गया है।

दीपिका पादुकोण का कहना है कि अगर श्वेता के पास पैसा कमाकर अपने परिवार और खुद को सपोर्ट करने के लिए अगर कोई और रास्ता नहीं बचा था तो इसमें मैं कुछ गलत नहीं मानती हूं। इकबाल और मकड़ी फिल्म में काम कर चुकी श्वेता प्रसाद बसु को एक हफ्ते पहले हैदराबाद से पुलिस ने सेक्स रैकेट के आरोप में गिरफ्तार किया था।

दीपिका का कहना है, 'हम इस मामले को स्कैंडल बनाने पर क्यों तुले हुए हैं? हम उसकी मदद के लिए आगे क्यों नहीं आ रहे? हम उन लोगों की चर्चा क्यों नहीं करते, जिन्होंने श्वेता को इस काम के लिए हायर किया था? हम मिलकर उसका सपोर्ट करना चाहिए।'

पढ़ें: श्‍वेता बसु को मिला अपनी रील लाइफ मां का साथ

पढ़ें: एक और हीरोइन सेक्‍स रैकेट में रंगे हाथों पकड़ी गई