विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेक्‍स रैकेट में पकड़ी गई अभिनेत्री के बचाव में उतरीं साक्षी तंवर

By Edited By:
Published: Wed, 10 Sep 2014 11:18 AM (IST)Updated: Tue, 16 Sep 2014 11:24 AM (IST)

टीवी सीरियल 'कहानी घर-घर की' में श्‍वेता बसु की मां का रोल करने वाली साक्षी तंवर उनके बचाव में उतर आई हैं। श्‍वेता पिछले हफ्ते

News Article Hero Image

मुंबई। टीवी सीरियल 'कहानी घर-घर की' में श्‍वेता बसु की मां का रोल करने वाली साक्षी तंवर उनके बचाव में उतर आई हैं। श्‍वेता पिछले हफ्ते सेक्‍स रैकेट में हैदराबाद से गिरफ्तार हुई थीं।

श्वेता की मां का रोल निभाने वालीं साक्षी तंवर ने इस पर नाराजगी जताई है कि पुलिस ने श्वेता का नाम तो सार्वजनिक कर दिया, लेकिन उनके साथ पकड़े गए बिजनेसमैनों के बारे में मौन साध लिया। श्वेता ने गिरफ्तारी के बाद यह दावा किया था कि वेश्यावृत्ति में कई और अभिनेत्रियां भी शामिल हैं। उन्होंने यह भी सफाई दी थी कि पैसे की तंगी के कारण वह इस पेशे में आने को मजबूर हुईं। श्वेता के बचाव में एक अंग्रेजी दैनिक में लिखे लेख में साक्षी ने सवाल उठाया है कि आखिर उसके साथ पकड़े गए व्यापारियों के नाम और फोटो क्यों नहीं जाहिर किए गए? क्या श्वेता को इसलिए निशाना बनाया गया कि वह एक अभिनेत्री है?

श्वेता ने बाल कलाकार की हैसियत से मकड़ी फिल्म में काम किया था। इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। टीवी धारावाहिक कहानी घर-घर की में भी उनकी भूमिका थी। वेश्यावृत्ति के आरोप में तेलुगु फिल्मों की अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद की सनसनीखेज गिरफ्तारी के बाद एक अन्य अभिनेत्री की भी सेक्स रैकेट में शामिल होने के आरोप गिरफ्तारी हुई है। पिछले हफ्ते श्वेता को हैदराबाद पुलिस ने बंजारा हिल्स स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया था, जबकि तेलुगु फिल्मों की ही एक दूसरी अभिनेत्री दिव्‍या श्री को गुंटूर जिले के एक घर से पकड़ा गया। इस अभिनेत्री ने तेलुगु की एक दर्जन से अधिक फिल्मों में काम किया है। इनमें से कुछ चर्चित फिल्में भी हैं।

पढ़ें: सेक्‍स रैकेट में एक और हीरोइन रंगे हाथ धरी गई

पढ़ें: स्टिंग ऑपरेशन से हुआ फिल्‍म इंडस्‍ट्री के सेक्‍स स्‍कैंडल का खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।