विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड के दिग्‍गजों को किया नाराज!

By Edited By:
Updated: Thu, 05 Jun 2014 03:57 PM (IST)

पिछले साल कई बड़ी हिट फिल्में देने के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे महंगी हीरोइन बन गईं हैं और अब उनके भाव इतने

News Article Hero Image

मुंबई। पिछले साल कई बड़ी हिट फिल्में देने के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे महंगी हीरोइन बन गईं हैं और अब उनके भाव इतने बढ़ गए हैं कि वे बॉलीवुड के दिग्गजों को नाराज करने से भी नहीं झिझक रहीं।

सूत्रों ने बताया, दीपिका इन दिनों रजनीकांत से नाराज चल रहीं हैं, यही नहीं उन्होंने सलमान खान और सूरज बडज़ात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में भी काम करने से इंकार कर दिया है।

एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक दीपिका फिल्म 'कोचाडयान' को लेकर रजनीकांत से नाराज थीं क्‍योंकि फिल्‍म में उनके रोल को ठीक से प्रमोट नहीं किया गया। यही वजह है कि वे फिल्म के किसी भी प्रचार समारोह में भी शरीक नहीं हुईं। यही नहीं, पहले उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म में काम करने की इच्छा जताई थी लेकिन जब उन्हें किक में आइटम नंबर करने का ऑफर दिया गया तो उन्होंने साफ मना कर दिया।

उन्होंने करण जौहर की फिल्म शुद्धि से भी अपने पैर पीछे खींच लिए हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह के साथ काम करने के लिए दीपिका ने ऐसा किया है।

पढ़ें - दीपिका की फीस इतनी ज्यादा

क्लिक करके देखिए दीपिका पादुकोण के गले में रणवीर के प्‍यार की निशानी