विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणवीर के साथ रिश्ता बनाने में जल्दबाजी नहीं करेंगी दीपिका

By Edited By:
Updated: Mon, 10 Mar 2014 10:00 AM (IST)

लगता है अभिनेता रणबीर कपूर के साथ ब्रेकअप के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण रिश्तों को लेकर जरा सतर्क हो गई हैं। अब वे सोच समझकर अपने दिल का फैसला करना चाहती हैं और ये बात उन्होंने कई इवेंट में साफ भी कर दी है।

News Article Hero Image

मुंबई। लगता है अभिनेता रणबीर कपूर के साथ ब्रेकअप के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण रिश्तों को लेकर जरा सतर्क हो गई हैं। अब वे सोच समझकर अपने दिल का फैसला करना चाहती हैं और ये बात उन्होंने कई इवेंट में साफ भी कर दी है। दीपिका ने कहा कि रणवीर सिंह के साथ रिलेशन को लेकर वे जल्दबाजी में नहीं हैं।

पढ़ें : दीपिका के करियर की सबसे बड़ी डील

दीपिका अपनी आने वाली फिल्म 'कोचादाइयां' की म्यूजिक रिलीज के कार्यक्रम में बोल रही थीं। उनसे रणवीर के संग बढ़ती दोस्ती को लेकर सवाल किए गए। इस पर उन्होंने कहा कि एक बार दिल टूट चुका है, अब वे किसी भी रिश्ते में जल्दबाजी नहीं करेंगी। खासकर दिल के रिश्ते इतनी आसानी से नहीं जुड़ते। उन्होंने साफ कहा कि वे दोबारा अपना दिल नहीं तुड़वाना चाहती हैं, इसलिए किसी भी शख्स को जिंदगी का हिस्सा बनाने से पहले वे उसे बहुत अच्छी तरह से परखना चाहेंगी।

पढ़ें : दीपिका के मुरीद हैं रणवीर

इससे पहले दीपिका ने करण के शो कॉफी विद करण में भी कहा था कि वे रणबीर कपूर से सच्चा प्यार करती थीं, लेकिन अब दोनों अलग हो चुके थे। इसके बाद किसी भी रिश्ते से जुड़ने से पहले वे सोचेंगी।