विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर कपूर के साथ है 'मोहनजो दारो' की हीरोइन का ये पुराना नाता

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Mon, 08 Aug 2016 06:21 PM (IST)

पूजा हेगड़े और रणबीर सिंह का नाता काफी पुराना है। दोनों ने एक साथ हीरो की स्कूटी माइस्ट्रो का एक कमर्शियल शूट किया था

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'मोहनजो दारो' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली पूजा हेगड़े का रणबीर कपूर से पुराना नाता है। चौंकिए मत ऐसा कुछ नहीं है की दोनों के बीच कोई खिचड़ी पक रही है, दरअसल बॉलीवुड में आने से पहले पूजा ने रणबीर के साथ एक स्कूटी की एड शूट की थी और यही एड उनके करियर के लिए लक्की साबित हुआ।

Video: 'मोहनजो दारो' में पूजा हेगड़े के साथ रितिक करेंगे जमकर रोमांस

दरअसल रणबीर ने पूजा के साथ हीरो की स्कूटी माइस्ट्रो का एक कमर्शियल शूट किया था। पूजा बताती हैं कि जब यह ऐड सुनीता गोवारिकर ने देखा तो उन्होंने आशुतोष गोवारिकर को पूजा के बारे में बताया। इसके बाद पूजा से बात की गई और उन्हें फिल्म ऑफर की गई। पूजा रणबीर के साथ फिल्म भी करना चाहती हैं जिसका खुलासा इसी दौरान उन्होंने किया।

'मोहजो दारो' के लिए दिल्ली पहुंचे रितिक और पूजा हेगड़े, देखें तस्वीरें

'मोहनजो दारो' में रितिक जहां शर्मन नाम के किरदार में नजर आएंगे, तो वहीं पूजा एक डांसर की भूमिका में दिखाई देंगी। हाल ही में दोनों का लुक सामने आया था जिसमें इनकी जोड़ी लोगों ने काफी पसंद आई। उम्मीद है की फिल्म में भी ये जोड़ी दर्शकों का आर्कषण खींचने में कायब रहेगी। 12 अगस्त को फिल्म रिलीज हो रही है जिसका सीधा मुकाबला अक्षय कुमार की फिल्म 'रुस्तम' से होगा।