विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिया ने चिंट्ठी में बयां किया था बेवफाई का दर्द

By Edited By:
Published: Sat, 08 Jun 2013 07:09 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jun 2013 02:51 AM (IST)

मौत को गले लगाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान का छह पन्नों का खत उनके परिजनों को मिल गया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। मौत को गले लगाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान का छह पन्नों का खत उनके परिजनों को मिल गया है। खत में जिया ने अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के साथ तनावपूर्ण रिश्तों को लेकर अपने दिल का दर्द तफ्सील से बयान किया है।

पढ़ें: जिया ने गलत इन्सान से प्यार किया

जुहू पुलिस स्टेशन के एक अफसर ने शनिवार को कहा कि जिया के परिजनों ने खत की मूल प्रति अपने पास रखी है और उसकी नोटरी से प्रमाणित एक प्रति जांच अधिकारियों को देने पर राजी हो गए हैं। खत अभी पुलिस को नहीं मिला है।

पढ़ें: जब जिया की हो गई थी शादी

हालांकि अफसर के मुताबिक, खत के मजमून से साफ पता चलता है कि निजी संबंधों को लेकर जिया किस कदर तनाव में थी। जिया ने खत में लिखा, 'तुमने मुझे धोखा दिया है। मैंने रिश्ते पर यकीन किया, लेकिन तुमने उसकी परवाह नहीं की। जब तुम यह खत पढ़ रहे होगे तो शायद मैं इस दुनिया में न रहूं।

एसएमएस ने उलझाई मौत की गुत्थी

हालांकि खत में सूरज का नाम है या नहीं, इस पर पुलिस ने चुप्पी साध रखी है।'

पढ़ें: जिया की मौत पर बॉलीवुड सन्न

पुलिस ने कानूनी विशेषज्ञों की राय लेने के बाद ही आगे कोई कार्रवाई का फैसला किया है। हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की मदद भी ली जा रही है ताकि पुष्टि की जा सके कि खत जिया ने खुद लिखा है या नहीं।

जिया की मौत से दुखी बच्चे ने की खुदकुशी

जुहू के सागर संगीत बिल्डिंग स्थित अपने घर में जिया (25) ने गत सोमवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।