विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैडम तुसाद में शूट होने वाली पहली फिल्म बनी शाहरुख की 'फैन'

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Thu, 02 Apr 2015 12:37 PM (IST)

सुपर स्टार की 'फैन' पहली फिल्म है जिसे मैडम तुसाद म्यूजियम में शूट किया गया है, शाहरुख खान ने 'टि्वटर' पर अदा किया शुक्रिया...

News Article Hero Image

मुंबई। शाहरुख खान भले ही अपनी फिल्मों के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं लेकिन अब उन्होंने एक ऐसा कमाल कर दिखाया है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।

रति अग्निहोत्री ने पहली बार बयां किया अपना दर्द

शाहरुख खान की 'फैन' पहली ऐसी फिल्म होगी जो लंदन के मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में शूट हुई है। इस फिल्म को 'यशराज' बैनर तले बनाया जा रहा है और निर्देशक है मनीष शर्मा।

शाहरुख खान ने बाकायदा इसके लिए 'मैडम तुसाद' को शुक्रिया भी कहा है। शाहरुख खान ने गुरुवार को सुबह लगभग पौने ग्यारह बजे ट्वीट किया, 'फिल्म 'फैन' की शूटिंग करने की अनुमति देने के लिए मैडम तुसाद का शुक्रिया... मैं अभिभूत हूं! आपके परिसर में शूट होने वाली यह पहली फिल्म है।'

दीपिका की 'च्वाइस' पर सोनाक्षी भी भड़कीं

शाहरुख खान 'फैन' की शूटिंग के लिए कुछ दिनों से लंदन में हैं। बुधवार को ही उन्होंने लंदन के सनराइज(सूर्योदय) के कुछ फोटो भी पोस्ट किए थे। 'फैन' की कहानी शाहरुख के एक फैन पर ही है। इस फिल्म की शूटिंग सुपरस्टार के बंगले 'मन्न्त' के बाहर भी हो चुकी है। इस फिल्म का काम पूरा होने के बाद ही शाहरुख जून से रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग शुरू करेंगे। 'दिलवाले' में उनके साथ काजोल काम कर रही हैं।

इस टीवी एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर के बीच चल क्या रहा है?