विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्मी फ्राइडे: बॉक्स ऑफिस पर बिकनी से धमाल कर पाएंगी सोनम?

By Edited By:
Published: Fri, 14 Mar 2014 10:14 AM (IST)Updated: Fri, 14 Mar 2014 10:17 AM (IST)

आज सोनम कपूर और आयुष्मान की फिल्म 'बेवकूफियां' रिलीज हो रही है। सोनम ने इस फिल्म को हिट कराने के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आज सोनम कपूर और आयुष्मान की फिल्म 'बेवकूफियां' रिलीज हो रही है। सोनम ने इस फिल्म को हिट कराने के लिए पहली बार बिकनी पहनी है। लेकिन लाख टके का सवाल यह है कि सोनम का यह हॉट अवतार बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को सफलता दिला पाएगा?

किसने कहा कि सोनम की सिर्फ बिकनी पर फोकस मत करो, जानने के लिए यहां क्लिक करें

यशराज फिल्म्स के यूथ बैनर वाय फिल्म्स के तहत बनी यह फिल्म युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है। फिल्म में सोनम कपूर और आयुष्मान खुराना प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन किया है नुपुर अस्थाना ने, जिनकी यशराज के इसी बैनर के साथ बनी ये दूसरी फिल्म है। फिल्म के लेखक हैं हबीब फैसल, जो 'इश्कजादे' का निर्देशन कर चुके हैं।

अनिल कपूर को बिकनी पहनने पर ऐतराज नहीं, पूरा मामला यहां क्लिक करके जानें

फिल्म एक बेरोजगार लड़के की कहानी है जिसे एक लड़की से प्यार हो जाता है। दोनों शादी के लिए तैयार हैं लेकिन सबसे बड़ी मुश्किल लड़की के परिवार के सामने हैं। लड़की के पिता किसी भी सूरत में अपनी बेटी का रिश्ता किसी बेरोजगार लड़के के साथ नहीं करना चाहते। ऐसे में सवाल है कि क्या रंग लेगी दोनों की यह प्रेमकहानी? फिल्म में पिता की भूमिका को जीवंत किया है ऋषि कपूर ने।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।