विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इरफान इस खूबसूरत पाक एक्‍ट्रेस के साथ करेंगे रोमांस, देखिए दोनों का फर्स्‍ट लुक

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 29 May 2016 02:10 PM (IST)

इरफान खान की एक फिल्‍म आ रही है 'हिंदी मीडियम', जिसमें वो पाकिस्‍तान की एक खूबसूरत एक्‍ट्रेस के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। देखिए दोनों का फर्स्‍ट लुक।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। डायरेक्टर साकेत चौधरी की फिल्म 'हिंदी मीडियम' में इरफान खान पाक एक्ट्रेस सबा कमर के साथ रोमांस करते नजर आएंगे, जिसे दिनेश विजन व भुुषण कुमार मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह चांदनी चौक के एक कपल के बारे में हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो दिल्ली के इलिट क्लास में शामिल होना चाहते हैं।

अक्षय ने बेटी के लिए पेड़ से तोड़े आम, ट्विंकल ने कैमरे में किया कैद

फिलहाल दोनों का फर्स्ट लुक सामनेे आया है और इसमें दोनों के बीच कमाल की कैमेस्ट्री देखने को मिली है। अब इरफान के बारे में तो सभी जानते हैं कि वो कितने मल्टी-टैलेंटेड एक्टर हैं, मगर जहां तक सबा की बात है तो वो 'मंटो' और 'लाहौर से आगे' जैसी पाक फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। वहीं वो कई टीवी विज्ञापनों में भी काम करती दिख चुकी हैं। यानि सबा पाकिस्तान का जाना माना चेहरा हैं।

शबाना आजमी ने शेयर किया चौंकाने वाला लुक, क्या आपने देखा?

पिछले कुछ समय में कई पाक एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपने अभिनय का जौहर दिखाया है। लेटेस्ट नाम माहिरा खान का जुड़ा है, जो शाहरुख खान के साथ उनकी आने वाली फिल्म 'रईस' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। वैसे आपको बता दें कि इरफान अपनी अगली फिल्म 'मदारी' में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही उनके हाथ में एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट भी है।

'पार्वती' की बिकनी वाली तस्वीरों पर मच गया हंगामा, लोग करने लगे भद्दे कमेंट