विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हेट स्टोरी-3 में सेक्‍स, एक्‍शन और थ्रिलर होगा चार गुना'

By Test1 Test1Edited By:
Published: Wed, 23 Sep 2015 02:13 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2015 05:45 PM (IST)

अपनी फिल्म हेट स्टोरी-2 में दर्शको को रोमांस, थ्रिल और इंटिमेसी का हाई डोस देने के बाद, फिल्म निर्देशक विशाल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अपनी फिल्म हेट स्टोरी-2 में दर्शको को रोमांस, थ्रिल और इंटिमेसी का हाई डोस देने के बाद, फिल्म निर्देशक विशाल पांडे ने इस फिल्म के तीसरे हिस्से यानि हेट स्टोरी-3 की तैयारी पूरी कर ली है। इस दौरान फिल्म निर्देशक विशाल पांडया ने फिल्म से जुड़ी कुछ बातों को शेयर किया।

फिल्म के बारे में विशाल पांडया ने बताया, 'हेट स्टोरी-3 में दर्शकों को रोमांस, थ्रिल और इंटिमेसी चार गुनाहा ज्यादा देखने को मिलेगी।'

जब उनसे पूछा गया कि दूसरी फ्रेंचाइजी यानि हेट स्टोरी-2 में क्या था? तो इस बारे में विशाल का कहना था, 'ज्यादा और पहले पार्ट से भी ज्यादा और फिल्म के तीसरे सीक्वल के लिए मैं कहूंगा, चार गुनाहा ज्यादा। इस वजह से फिल्म के तीसरे पार्ट में एक्शन, रोमांस, थ्रिलर, रिवेंज और सेक्स के साथ बहुत कुछ देखने को है।'

आलिया ने शेयर किया अपने स्वस्थ जीवन का राज

फिल्म के सीक्वल को लेकर लगाई जा रही उम्मीदों के बारे में विशाल पांडया ने बताया, 'जब हम किसी फिल्म के सीक्वल पर काम करते हैं, तो दर्शकों की उम्मीदें पहले से हमेशा ज्यादा हो जाती हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमने फिल्म पर कड़ी मेहनत की है। अभी जिस तरह से हेट स्टोरी-3 को लेकर काम चल रहा है उससे मुझे महसूस होता है कि हमसे दर्शकों ने जो उम्मीद लगाई है, उन उम्मीदों पर हम खरे उतरेंगे। '

तो इसलिए मीडिया से दूर रहना चाह रहे है संजय दत्त

फिल्म की कास्ट को लेकर विशाल ने बताया, 'जब मैं फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहा था, मैं झूठ नहीं बोलूंगा कि एक्टर शर्मन जोशी, करण सिंह ग्रोवर, ज़रीन खान और डेजी शाह ही मेरे दिमाग में थे। मेरेे दिमाग में कई और एक्टर भी थे, जो अपने काम में काफी अच्छे हैं। लेकिन अंत में जब मैंने सभी को एक साथ देखा, तो उस समय मैंने सोचा इससे अच्छी कास्ट कोई नहीं हो सकती। मुझे लगता है, इस फिल्म के लिए मेरे पास सबसे बेहतरीन कास्ट है।'

सलमान ने अपने साथ फोटो खीचवाने वालों पर लगाया आरोप

आपको बता दें, विशाल पांडया के निर्देशन में बनी फिल्म हेट स्टोरी-3 को दर्शक सिनेमाघरों में 4 दिसंबर को देख पाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।