विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आलिया ने शेयर किया अपने स्वस्थ जीवन का राज

By Test1 Test1Edited By:
Updated: Wed, 23 Sep 2015 10:09 PM (IST)

आज की दौड़-भाग भरी दुनिया में खुद के जीवन को कैसे हेल्दी और खुशनुमा बनाया जाए, इस बारे में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने जानकारी दी। इस दौरान आलिया ने अपनी स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े कुछ राज भी शेयर किए।

News Article Hero Image

मुंबई। आज की दौड़-भाग भरी दुनिया में खुद के जीवन को कैसे हेल्दी और खुशनुमा बनाया जाए, इस बारे में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने जानकारी दी। इस दौरान आलिया ने अपनी स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े कुछ राज भी शेयर किए।

स्वस्थ जीवनशैली के बारे में आलिया भट्ट ने बताया, 'मैं यकीन के साथ कह सकती हूं कि शाकाहारी भोजन ही एक मात्र तरीका है जीवन को स्वस्थ रखने का। स्वस्थ रहने के लिए सही समय पर सही भोजन का खाना भी जरूरी होता है।'

तो इसलिए मीडिया से दूर रहना चाह रहे है संजय दत्त

इस बारे में उन्होंने यह भी कहा, 'हम अपने प्रोफेशन में जिस तरह का लाइफस्टाइल अपनाते है उसमें अच्छी स्कीन, बाल और अच्छे स्वास्थ्य का होना बहुत जरूरी होता है। इन सबका खास ध्यान रखने के लिए मैं विटामिन और आयरन युक्त फूड खाती हूं। साथ ही पानी भी अधिक माञा में पीती हूं।'

इस पर आगे आलिया ने बताया, 'मैं शाखाहारी भोजन खाने के बारे में कहूंगी, क्योंकि जीवन को स्वस्थ रखने का वहीं एक मात्र तरीका है। मैं अपने चेहरे पर लगे मैकअप और प्रदूषण को हटाने के लिए अपने चेहरे को जरूर धोती हूं।'

अर्जुन की डैडी का रंग फीका न कर दें मकरंद की दागढ़ी चाल

आपको बता दें, आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'शानदार' के प्रमोशन को लेकर काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट और एक्टर शाहिद कपूर लीड रोल में हैं। यह एक रोमांटिक फिल्म है। इसके निर्देशक विकास बहल हैं। इस फिल्म को दर्शक 22 अक्टूबर को सिनेमाघरों में देख सकेंगे।

सोनम कपूर ने रिलेशनशिप को लेकर दिया ये बयान