विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आलिया और वरुण को लगा गहरा धक्‍का, किसी ने तोड़ दिया उनका दिल

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 26 May 2016 01:26 PM (IST)

आलिया भट्ट और वरुण धवन इन दिनों 'बद्रीनाथ की दुल्‍हनिया' की शूटिंंग में व्‍यस्‍त हैं, मगर किसी ने उनका दिल तोड़ दिया है।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। आलिया भट्ट और वरुण धवन दोनों का किसी ने दिल तोड़ दिया है और वो है अमेरिकी टीवी सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का कैरेक्टर होडोर। जी हां, सबसे पहले आपको बता दें कि यह बहुत ही पॉपुलर टीवी सीरीज है और कई देशों के लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। आलिया और वरुण का भी यह फेवरेट है। मगर कैसे दोनों का दिल टूट गया, चलिए बताते हैं।

करण जौहर के बर्थडे पर मां श्वेता के साथ चहकती दिखीं नव्या नवेली

आलिया और वरुण की अगली फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' की शूटिंग शुरू हो गई है, मगर उनकी दीवानगी का आलम ये है कि अब भी उन्होंने इस टीवी सीरीज को देखना बंद नहीं किया है। हालांकि इसमें होडोर कैरेक्टर को मार दिया गया है और इसी कारण आलिया-वरुण का दिल टूट गया है। रोने वाले सिंबल के साथ दोनों दुख जाहिर किया है।

अपने बच्चों को लेकर अभिनेत्री काजोल ने ये क्या बोल दिया

लगता है होडोर, आलिया और वरुण का पसंदीदा कैरेक्टर था, तभी तो दोनों इतने दुखी हो गए। उन्होंने ट्वीट कर अपना दुख जाहिर किया है। इस कैरेक्टर को निभाने वाले अभिनेता क्रिस्टियन नैर्न थे। होडोर ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय बना दिया था। ऐसे में उन्हें पसंद करने वालों का दिल टूटना लाजिमी है।