यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
करण जौहर के बर्थडे पर मां श्वेता के साथ चहकती दिखीं नव्या नवेली
करण जौहर और अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बचपन के दोस्त हैं। उनके बर्थडे पर वो अपनी बेटी नव्या के साथ पार्टी में पहुंचीं।

मुंबई, मिड-डे। करण जौहर के बच्चन परिवार के साथ काफी करीबी संबंध हैं। बुधवार को उनका 44वां बर्थडे था, जिसका जश्न उन्होंने लंदन में मनाया। इसमें बच्चन परिवार से अमिताभ की बेटी श्वेता ने शिरकत की, जो बचपन के काफी अच्छे दोस्त भी हैं।
अपने बच्चों को लेकर अभिनेत्री काजोल ने ये क्या बोल दिया
वैसे श्वेता अकेले करण की बर्थडे पार्टी में नहीं पहुंचीं। उनके साथ उनकी बेटी नव्या नवेली नंदा भी थीं, जो सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर छाई रहती हैं। करण के साथ दोनों मां-बेटी की यह एक प्यारी तस्वीर सामने आई है। पोज देते वक्त करण-श्वेता तो स्माइल कर रहे हैं, मगर नव्या काफी चहकती नजर आ रही हैं।
लंगोट के कारण सलमान हुए शर्मिंदा, निकल आए आंसू
शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ पढ़ाई कर रहीं नव्या ने हाल ही में कोलंबिया यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। आर्यन के साथ ही नव्या के भी बॉलीवुड में एंट्री मारने की जोरदार चर्चा है। वैसे नव्या ने सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम के साथ मिलकर कुछ दिनों पहले एक शॉर्ट फिल्म बनाई थी।

