विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाने के साथ इस कला में भी महारत हासिल करेंगे हनी सिंह

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Sat, 08 Oct 2016 12:55 PM (IST)

हनी सिंह के गानों के आज भी लोग दीवाने हैं। हाल ही मेें बीमारी के चलते वो पर्दे से दूर हो गए लेकिन उनकी वापसी ने उनके फैंस को खुश कर दिया और अब वो इन दिनों बांसुरी और ड्रम बजाना सीख रहे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हनी सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कुछ समय वे संगीत से दूर रहे लेकिन कमाल है कि पूरा देश उनके पार्टी नंबर पर आज भी थिरकता है। अंग्रेजी बीट, मैं शराबी, चार बोतल वोद्का, लुंगी डांस, और गल बन गयी का जैसे गानों को रचने वाले हनी अब किसी और कला में महारत हासिल करने में जुटे हैं।

रणवीर सिंह और वाणी के बीच की ये नजदीकियां देख बुरा मान सकती हैं दीपिका

हनी के प्रवक्ता कहते हैं 'म्यूजिक ही है, जो हनी को बयां करता है। हनी इसका पर्याय हैं। वर्तमान में वो अपनी संगीत कला को और ज्यादा सिद्ध करने में जुटे हैं। वो बांसुरी और ड्रम दोनों को बहुत ही शिद्दत सीख रहे हैं।'

ड्राइवर की इस हरकत पर भड़कीं कट्रीना कैफ ने दी नौकरी ने निकालने की धमकी

बता दें हनी ने कुछ दिनों पहले एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने फैन्स के लिए एक संदेश जारी किया था कि वो बाइपोलर डिसीज से पीढि़त थे और अभी ठीक हो रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि हमेशा कुछ ना कुछ नया सीखकर अपने गानों मैं हर वक्त एक ताजगी महसूस कराते रहें। इसी तारतम्य में हनी फिलहाल बांसुरी और ड्रम बजाना सीख रहे हैं।