विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बताइए इस तस्‍वीर में कितने सितारे इंदिरा गांधी संग हैं मौजूद

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 25 Sep 2015 06:18 PM (IST)

अभिनेता से नेता बने राज बब्‍बर ने अपने फेसबुक पेज पर एक बहुत ही यादगार तस्‍वीर शेयर की है, जो तेजी से वायरल भी हो गई है। हो भी क्‍यों ना, जिस तस्‍वीर में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ उस दौर के कई जानेमाने सितारे माैजूद

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अभिनेता से नेता बने राज बब्बर ने अपने फेसबुक पेज पर एक बहुत ही यादगार तस्वीर शेयर की है, जो तेजी से वायरल भी हो गई है। हो भी क्यों ना, जिस तस्वीर में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ उस दौर के कई जानेमाने सितारे माैजूद हों तो लोगों को यह दुर्लभ नजारा तो पसंद आएगा ही। कुछ सितारे तो जमीं पर भी नजर आ रहे हैं। अच्छा ये तस्वीर देखकर आप बता सकते हैं कि इसमें कितने सितारे हैं?

पाक एक्ट्रेस वीना मलिक दोबारा बनीं मां, दिया बेटी को जन्म

चलिए हमें जो समझ आ रहा है, आपको बताते हैं कि आखिर इस दुर्लभ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में कौन-कौन से सितारे मौजूद हैं। जो सितारे इंदिरा गांधी के कदमों के पास जमीं पर नजर आ रहे हैं, वो दिलीप कुमार, राज कपूर और मनोज कुमार हैं। इसके बाद पीछे की कतार में फिरोज खान, शर्मिला टैगोर, सायरा बानो भी दिख रही हैं।

'जज्बा' का नया जबरदस्त पार्टी साॅन्ग आपको झूमने पर कर देगा मजबूर

वहीं इंदिरा गांधी के एक तरफ लता मंगेशकर खड़ी हैं और दूसरी तरफ आशा भोंसले हैं या उषा मंगेशकर इसको लेकर असमंजस है। पीछे की तरफ राजेंद्र कुमार भी खड़े दिख रहे हैं। वैसे इस बात का सही से पता नहीं चल पाया है कि यह तस्वीर कब की है। हालांकि समझा जा रहा है कि बतौर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पहले सत्र (1966-1971) के दौरान इसे लिया गया हो सकता है। वैसे इस तस्वीर में और भी जाने पहचाने सितारे नजर आ सकते हैं।