विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत की 'लियर्स डाइस' ऑस्कर की दौड़ से बाहर

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sat, 20 Dec 2014 06:34 PM (IST)Updated: Sat, 20 Dec 2014 06:59 PM (IST)

ऑस्कर के लिए भारत की ओर से अधिकारिक तौर पर भेजी गई फिल्म 'लियर्स डाइस' पुरस्कार की दौड़ से बाहर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लॉस एंजिलिस। ऑस्कर के लिए भारत की ओर से अधिकारिक तौर पर भेजी गई फिल्म 'लियर्स डाइस' पुरस्कार की दौड़ से बाहर हो गई है। यह फिल्म सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म की श्रेणी में अंतिम पांच में अपनी जगह नहीं बना पाई। 87 वें अकादमी पुरस्कारों का आयोजन अगले साल 22 फरवरी को होगा।

सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म की श्रेणी में शामिल होने वाली 83 फिल्मों में से नौ फिल्में ही अगले राउंड तक पहुंच पाई हैं। गीतू मोहनदास की निर्देशन में बनी फिल्म लियर्स डाइस में गीतांजलि थापा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी भारत-तिब्बत सीमा पर स्थित एक गांव की आदिवासी महिला के चारों तरफ घूमती है। उसका पति दिल्ली में काम की तलाश में जाता है लेकिन बाद में उसकी कोई खबर नहीं मिलती।

महिला अपनी बेटी के साथ पति को ढूंढने के लिए दिल्ली जाने का फैसला करती है। रास्ते में उसकी मुलाकात सेना के एक भगोड़े नवाजुद्दीन सिद्दीकी से होती है जो उसे मंजिल तक पहुंचाता है। भारत की किसी फिल्म ने विदेशी फिल्म की श्रेणी में ऑस्कर नहीं जीता है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म लगान 2001 में आस्कर की दौड़ में आखिरी पांच तकं पहुंचने में कामयाब हुई थी।

पढ़ें: आस्कर के लिए जाएंगी ये फिल्में

ऑस्कर नामित डिजाइनर 'मोहनजोदाड़ो' में

फिर ऑस्कर अवॉर्ड की दौड़ में एआर रहमान

ऑस्कर्स की दौड़ में शामिल हुई 'यंगिस्तान'

क्या इस ऑस्कर विजेता की फिल्म में होंगे इरफान खान?



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।