विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या 'रॉय' की पब्लिसिटी से नाराज हैं रणबीर कपूर!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 20 Dec 2014 08:52 AM (IST)

सुनने में आया है कि रणबीर कपूर फिल्म 'रॉय' के पहले ट्रेलर से खुश नहीं हैं। सूत्रों ने बताया कि फिल्म में रणबीर ने कैमियो किया है और उनका रोल छोटा है लेकिन उन्हें ये बात अच्छी नहीं लगी कि निर्माताओं ने ट्रेलर में रणबीर को नॉर्मल कैरेक्टर के तौर

News Article Hero Image

मुंबई। सुनने में आया है कि रणबीर कपूर फिल्म 'रॉय' के पहले ट्रेलर से खुश नहीं हैं। सूत्रों ने बताया कि फिल्म में रणबीर ने कैमियो किया है और उनका रोल छोटा है लेकिन उन्हें ये बात अच्छी नहीं लगी कि निर्माताओं ने ट्रेलर में रणबीर को नॉर्मल कैरेक्टर के तौर पर दिखाया है।

'आई लव कट्रीना' लिखकर इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने दी जान

रणबीर तो इस बात से इतने खफा हैं कि उन्होंने शहर में होने के बावजूद ट्रेलर लॉन्च पर जाने से इंकार कर दिया। सूत्रों का कहना है कि एक्टर ने तय कर लिया है कि वो न ही फिल्म के प्रमोशन में जाएंगे और न ही मीडिया से इस बारे में कोई बात करेंगे।

सूत्र ने कहा, 'रॉय असल में अर्जुन रामपाल और जैकलीन फर्नांडीस की फिल्म है लेकिन जिस तरह इसे दिखाया गया है - रणबीर को पोस्टर्स में अहमियत दी गई है - वो अजीब है। इससे गुमराह किया जा रहा है। रणबीर ने फिल्म के बारे में कोई बात नहीं की है।'

अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर नशे में धुत था यह अभिनेता?

बताया जा रहा है कि रणबीर ने इस फिल्म में काम करने के लिए इसलिए हां कहा था क्योंकि विक्रमजीत सिंह उनके बचपन के दोस्त हैं। हालांकि रणबीर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

जरूर पढ़ेंः क्या अगले साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे सलमान!