यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
काजोल के साथ रेड कार्पेट पर हुआ ये मजेदार 'हादसा'!
काजोल हाल ही में एक अवॉर्ड समारोह के रेड कार्पेट पर पहुंचीं तो उनके साथ एक मजेदार हादसा हो गया।

मुंबई। काजोल हाल ही में एक अवॉर्ड समारोह के रेड कार्पेट पर पहुंचीं तो उनके साथ एक मजेदार हादसा हो गया।
जब काजोल से पूछा गया कि उन्होंने किसका कलेक्शन पहना है तो अभिनेत्री चकरा गई। काजोल उस डिजाइनर का नाम ही भूल गईं, जिसकी ड्रेस वो पहनकर आई थीं। इसके बाद उन्हें अपने साथ आए स्टाफ से डिजाइनर का नाम पूछना पड़ा।
वैसे काजोल आज अपने पति अजय देवगन, बेटी नाइसा और बेटे युग के साथ छुट्टियां मनाने के लिए दुबई जा रही हैं। अजय के माता-पिता भी उनके साथ जाएंगे।

