विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी काजोल !

By SumanEdited By:
Updated: Sat, 18 Oct 2014 03:59 PM (IST)

सुनने में आ रहा था कि काजोल राम माधवानी की निर्देशित फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं, जो पेनोज़ा नाम के एक

News Article Hero Image

मुंबई। सुनने में आ रहा था कि काजोल राम माधवानी की निर्देशित फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं, जो पेनोज़ा नाम के एक अंग्रेजी टीवी सीरियल से प्रेरित है। हालांकि इस फिल्म के साथ बात नहीं बनी और अभिनेत्री ने फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया।

लेकिन अब काजोल अपने पति अजय देवगन की मदद से एक दूसरी फिल्म से वापसी करने की तैयारी में हैं। सुनने में आया है कि अजय ने 'हाओ ओल्ड आर यू' नाम की मलायलम फिल्म के अधिकार खरीद लिए हैं। अजय काजोल के लिए इस फिल्म को हिन्दी में बनाएंगे।

एक सूत्र ने बताया कि 'जब से पेनोजा के निर्माताओं के साथ अजय का समझौता टूटा है, वह तभी से एक विषय की तलाश कर रहे थे। काजोल को फिल्म पसंद आई है और वो अभिनय में वापसी करने के लिए उत्साहित हैं।'

हालांकि अजय देवगन ने अभी तक निर्देशक तय नहीं किया है। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी। उम्मीद है कि दर्शक काजोल को जल्द ही बड़े पर्दे पर देख पाएंगे।

पढ़ेंः काजोल के साथ रेड कार्पेट पर हुआ ये मज़ेदार हादसा!

पढ़ेंः खुशखबरी! मराठा मंदिर से नहीं उतरेगी 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे'