विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कॉमेडी किंग का ताज दांव पर! छुटकी की नकल कर रहे हैं कपिल

By Edited By:
Updated: Tue, 11 Feb 2014 11:24 AM (IST)

गुत्थी उर्फ सुनील ग्रोवर ने अपने मैड इन इंडिया शो को बॉलीवुड सेलिब्रिटी तक ही सीमित न रखते हुए दूसरे क्षेत्रों से जुड़ी सेलेब्रिटीज को भी आमंत्रित करने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। गुत्थी उर्फ सुनील ग्रोवर ने अपने मैड इन इंडिया शो को बॉलीवुड सेलिब्रिटी तक ही सीमित न रखते हुए दूसरे क्षेत्रों से जुड़ी सेलेब्रिटीज को भी आमंत्रित करने का कॉन्सेप्ट रखा है। अब लगता है कि कपिल शर्मा इस शो के शुरू होने के पहले ही उनका यह कॉन्सेप्ट अपने शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में शामिल कर लेना चाहते हैं।

छुटकी को योगा कराएंगे बाबा रामदेव

तभी तो हाल ही में बेडमिंटन प्लेयर ज्वाला गट्टा और बॉक्सर विजेंद्र सिंह को सेट पर आमंत्रित कर शूट पूरा किया। दोनों खेल जगत की हस्तियों ने शो में पहुंचकर दर्शकों को लुभाया और इस शो में उनके व्यक्तित्व का मजाकिया अंदाज भी बाहर आया।

कपिल नहीं हैं श्वेता तिवारी की पहली पसंद

बॉक्सर विजेंद्र बिग बॉस के सातवें सीजन में भी नजर आए थे। वे एक टास्क के दौरान रेसलर संग्राम सिंह से मिलने पहुंचे थे। ज्वाला गुट्टा केबीसी की हॉट सीट पर देखी गई थी।

कपिल को इन सितारों के जरिए पटखनी देंगे सुनील ग्रोवर

ज्वाला ने शूट के बाद ट्वीट किया, 'कपिल के साथ सुपर डुपर फनी शूटिंग की। मुझे बुलाने का शुक्रिया। सिद्धू सर के साथ फोटो नहीं ले पाई लेकिन उम्मीद करती हूं उनसे जल्दी फिर मिलूंगी। शानदार शो!!'

हालांकि कपिल के शो में टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा नजर आ चुकी है लेकिन उसके अलावा उन्होंने अपना फोकस बॉलीवुड हस्तियां ही रखी।

(नई दुनिया)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर