विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपिल शर्मा का ये जन्मदिन ऐसे बनेगा यादगार

By Edited By:
Updated: Sun, 30 Mar 2014 09:22 AM (IST)

'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के होस्ट कपिल शर्मा का यह जन्मदिन उनके लिए सबसे यादगार साबित होने वाला है। खबर है कि 2 अप्रैल को कपिल के बर्थडे पर बॉलीवुड के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के होस्ट कपिल शर्मा का यह जन्मदिन उनके लिए सबसे यादगार साबित होने वाला है। खबर है कि 2 अप्रैल को कपिल के बर्थडे पर बॉलीवुड के महानायक उनके शो के सेट पर मौजूद होंगे। कपिल को अपना बर्थडे बिग बी के साथ सेलिब्रेट करने का मौका मिलेगा तो उनके लिए जन्मदिन को यादगार बनाने का इससे बड़ा मौका और क्या हो सकता है।

अमिताभ बच्चन 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली अपनी फिल्म 'भूतनाथ रिट‌र्न्स' के प्रमोशन के लिए कॉमेडी नाइट्स में जाएंगे। बिग बी और कपिल के प्रोमो का प्रसारण पहले ही कलर्स चैनल पर शुरू हो चुका है, लेकिन यह एपिसोड 2 अप्रैल को शूट होगा।

सूत्रों का कहना है कि 2 अप्रैल को यह एपिसोड शूट करने के साथ-साथ कपिल का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया जाएगा, जिसमें अमिताभ बच्चन भी शामिल होंगे। वैसे, बिग बी पहली बार कपिल के शो में जा रहे हैं।

पढ़ें: किस हीरोइन ने पूछा, ये कपिल शर्मा कौन है?

कॉमेडी नाइट्स में क्या होगा पहली बार, जानने के लिए क्लिक करें