विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करण जौहर ने आलिया को बताया अपने प्रोडक्‍शन हाउस की शान!

By Tilak RajEdited By:
Published: Sat, 26 Mar 2016 01:05 PM (IST)Updated: Sat, 26 Mar 2016 01:09 PM (IST)

करण जौहर आज आलिया भट्ट को मिल रही लोकप्रियता और कामयाबी से बेहद खुश हैं। आलिया ने करण के धर्मा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। करण जौहर आज आलिया भट्ट को मिल रही लोकप्रियता और कामयाबी से बेहद खुश हैं। आलिया ने करण के धर्मा प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इन दिनों आलिया अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'कपूर एंड सन्स' को लेकर चर्चा में हैं।

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी आलिया, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान स्टारर फिल्म 'कपूर एंड सन्स' को इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इससे पहले धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म '2 स्टेट्स' और 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में भी आलिया काम कर चुकी हैं।

'रॉकी हैंडसम' को मिल रहे रिस्पॉन्स पर जॉन अब्राहम ने कहा थैंक्स

करण जौहर ने कहा, 'पिछले दो सालों में आलिया ने कई अच्छी फिल्मों में काम किया। फिल्म 'शानदार' के लिए मैं माफी मांगता हूं। इसके अलावा आलिया ने '2 स्टेट्स', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और अब 'कपूर एंड सन्स' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आलिया धर्मा प्रोडक्शन की प्राउड गर्ल हैं।'

उन्होंने कहा, 'जब मैंने आलिया और सिद्धार्थ को पहली फिल्म में लॉन्च किया था, तो सोचा नहीं था कि इन्हें पर्दे पर ऐसे देखूंगा। मैंने जब आलिया को 'हाईवे' में देखा तो रोना आ गया। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था कि मेरी छोटी-सी बच्ची एक कलाकार के रूप में इतनी आगे निकल गई।'

रितिक रोशन, कंगना रनोट के विवाद पर बोलीं करीना कपूर

बता दें कि करण जौहर और आलिया भट्ट के बीच पिता और पुत्री जैसे रिश्ते हैं। आलिया, करण को अपना मेंटर मानती हैं। कोई भी फिल्म साइन करने से पहले आलिया एक बार जरूर करण से सलाह लेती हैं। करण भी आलिया को अपनी बेटी के जैसे ही ट्रीट करते है। एक बार तो करण ने यहां तक कह दिया था कि आलिया ही उनकी वारिस होंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।