विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तस्‍वीर देख पहचानिए, कौन सी हीरोइन बैठी है मम्‍मी-पापा की गोद में

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 27 Jul 2016 07:38 PM (IST)

बर्थडे पर मां ने यह बचपन की बेहद प्‍यारी तस्‍वीर शेयर की है, आप जरा पहचानिए किस हीरोइन की है ये तस्‍वीर।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। किसी के भी बर्थडे वाले दिन को उसके परिवार वाले और दोस्त खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। इस खूबसूरत हीरोइन का भी आज बर्थड है और इस खास मौके पर उनकी मां ने बहुत ही क्यूट अंदाज में विश किया है। उन्होंने ट्विटर पर बचपन की तस्वीर शेयर की है और लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे शोनू बच्चा।' अब आप पहचानिए जरा कि यह बचपन की तस्वीर किस हीरोइन की है?

देखिए अक्षय कुमार के बेटे हो गए हैं कितने हैंडसम, मिस्ट्री गर्ल भी है साथ

वैसे पहचानना मुश्किल लग रहा है, तो चलिए कोई बात नहीं। हम किसलिए हैं, यह तस्वीर है 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं और 'दिलवाले' में नजर आ चुकीं कृति सेनन की, जिनका आज बर्थडे है। जी हां, आपकी यह चहेती अभिनेत्री 26 साल की हो गई और ऐसे में उनकी मां गीता सेनन ने यह बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। इसमें कृति अपने मम्मी-पापा के साथ नजर आ रही हैं।

क्या विराट कोहली की तरह दिखने लगे हैं ये अभिनेता, देखें तस्वीर

इससे पहले कृति ने प्री-बर्थडे पार्टी की एक बेहद प्यारी तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें वो अपनी बहन के साथ लंच करती नजर आ रही हैं और दोनों का ये पाउट लुक आपको भी जरूर पसंद आएगा।

Pics: मालदीव में पति के साथ बोल्ड लुक में नजर आई ये मोहब्बतें की शगुन

बिल्कुल 'नागिन' की तरह दिखती है ये हीरोइन, चौंका देंगी तस्वीरें

फिलहाल कृति इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म 'राबता' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे। इसके आखिरी शेड्यूल के लिए दोनों ने मॉरीशस की उड़ान भरी है। कृति ने एक तस्वीर शेयर की है और लिखा है कि वो बोर्डिंग के लिए इंतजार कर रहे हैं। अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप के बाद सुशांत का कृति से भी नाम भी जोड़ा जा रहा है। अब इसमें कितनी सच्चाई है, ये तो वही जानें।