यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या विराट कोहली की तरह दिखने लगे हैं ये अभिनेता, देखें तस्वीर
हमारी तरह आप भी जरूर यह जानना चाहेंगे कि इस बारे में विराट कोहली की कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के क्या ख्याल हैं। पर पहले आप यह तस्वीर देख लीजिए।

मुंबई (जेएनएन)। फिल्मों के लिए कलाकार अपने लुक के साथ प्रयोग करते रहते हैं। अब राजकुमार राव को ही ले लीजिए, जो क्रिकेटर विराट कोहली की तरह दिखने लगे हैं। कम से कम उनके चाहने वालों को ऐसा लग सकता है। राजकुमार राव ने अपनी अगली फिल्म के लिए यह लुक अपनाया है। उनकी दाढ़ी तो बिल्कुल विराट की तरह दिख रही है। हेयरस्टाइल भी लगभग एक जैसी है। आप यह तस्वीर देख लीजिए और खुद फैसला कर लीजिए।
रितिक रोशन और सोनम कपूर की जोड़ी फिर आने वाली है नजर

हालांकि हमारी तरह आप भी जरूर यह जानना चाहेंगे कि इस बारे में विराट की कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के क्या ख्याल हैं। आपको बता दें कि राजकुमार राव ने 2010 में एकता कपूर की 'लव सेक्स और धोखा' जैसी बोल्ड फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था और कम समय में ही अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। कुछ कलाकारों की खासियत होती है कि किरदार चाहे जो भी, वो उसमें बिल्कुल फिट बैठ जाते हैं। राजकुमार राव भी ऐसे कलाकारों में शामिल हैं। अब इस लुक को देखते हुए उनकी अगली फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहेगा।

