विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नवाजुद्दीन की फिल्‍म 'मांझी : द माउंटेन मैन' में देखें ये हैं कौन

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 30 Jul 2015 04:18 PM (IST)

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्‍टे दोनों ही आजकल डिमांड में हैं। एक तरफ जहां नवाजुद्दीन फिल्‍म 'बजरंगी भाईजान' में अपनी मजेदार एक्टिंग की वजह से चर्चा में हैं, वहीं दूसरी तरफ राधिका की 14 मिनट की शॉर्ट फिल्‍म 'अहल्‍या' के लिए सभी उनकी तारीफ करने लगे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे दोनों ही आजकल डिमांड में हैं। एक तरफ जहां नवाजुद्दीन फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में अपनी मजेदार एक्टिंग की वजह से चर्चा में हैं, वहीं दूसरी तरफ राधिका की 14 मिनट की शॉर्ट फिल्म 'अहल्या' के लिए सभी उनकी तारीफ करने लगे हैं।

देखें, नवाज की फिल्म 'मांझी द माउंटेन मैन' का जबरदस्त ट्रेलर

ऐसे में जिस फिल्म में ये दोनों ही एक साथ नजर आने वाले हों, उसको लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता का अंदाजा अच्छे से लगाया जा सकता है। जी हां, बात कर रहे हैं कि दोनों की आने वाली फिल्म 'मांझी : द माउंटेन मैन' की, जिसका हाल ही में रिलीज हुआ ट्रेलर दर्शकों के बीच इस फिल्म को देखने की उत्सुकता जगा चुका है।

बिपाशा बसु ने भतीजी निया के बर्थडे पर शेयर की कुछ प्यारी तस्वीरें

खैर, दर्शकों की ये उत्सुकता तब और बढ़ जाएगी, जब पता चलेगा कि इस फिल्म में एक सरप्राइज भी है। इस फिल्म में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार भी है, जिसे कोई और नहीं, बल्कि दीपा साही निभाती नजर आएंगी।

जी हां, काफी अंतराल के बाद दीपा साही किसी फिल्म में नजर आएंगी, जबकि एक जमाना था जब वो शाहरुख खान (माया मेमसाब) और जैकी श्रॉफ (आर या पार) की हीरोइन हुआ करती थीं। केतन मेहता की फिल्म 'मांझी द माउंटेन मैन' में वो सिर्फ अभिनय ही नहीं कर रही हैं, बल्कि वो इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रही हैं।आपको बता दें कि दीपा साही, केतन मेहता की पत्नी हैं।

देखें, करीना-करिश्मा कैसे जिम के कपड़ों में ही पहुंच गईं डिनर करने

फिल्म 'मांझी : द माउंटेन मैन' में महज छेनी हथौड़ी के सहारे पहाड़ का सीना चीरकर रास्ता बना देने वाले दशरथ मांझी पर आधारित है। बिहार में गया के नजदीक ऐसा करने में उन्हें 22 साल लग गए थे। नवाजउद्दीन सिद्दीकी ने इस फिल्म में दशरथ मांझी और राधिका आप्टे ने उनकी पत्नी फगुनी देवी का किरदार निभाया है।