विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाक्स ऑफिस पर 'मोहनजो दारो' और 'रुस्तम' की टक्कर पर बोलीं पूजा हेगड़े

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Wed, 10 Aug 2016 01:19 PM (IST)

पूजा हेगड़े ने अपनी फिल्म 'मोहनजो दारो' और 'रुस्तम' की बाक्स ऑफिस पर होने वाली टक्कर पर कहा मुकाबला अच्छा होगा।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इस शुक्रवार अक्षय कुमार की फिल्म 'रुस्तम' और रितिक रोशन की फिल्म 'मोहनजो दारो' रिलीज हो रही है। रितिक हाल ही में 'रुस्तम' का प्रमोशन करते नजर आए, तो अब फिल्म में उनकी अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने दोनों फिल्मों की टक्टर पर कहा मुकाबला अच्छा होगा।

रणबीर कपूर से साथ 'मोहनजो दारो' की हीरोइन का है ये है पुराना नाता

पूजा ने कहा,' मेरे ख्याल से ये मुकाबला अच्छा होगा। ये लंबा वीकेंड होगा, आप लोग दोनों ही फिल्में देखें। आप क्यों किसी एक फिल्म को पिक करेंगे। 'मोहनजो दारो' और 'रुस्तम' दोनों ही फिल्में देखिए। मुझे यकीन है कि आप दोनों ही फिल्मों को इन्ज्वॉय करेंगे।'

'रूस्तम' और 'मोहनजो दारो' का बॉक्स ऑफिस पर इस साल अभी तक का सबसे बड़ा मुकाबला होगा। हालांकि दोनों ही अभिनेताओं ने एक दूसरे को उनकी फिल्मों के लिए बेस्ट विशेज दे दिए हैं। इतना ही नहीं रितिक तो 'रुस्तम' का प्रमोशन तक करते नजर आए।

Video: 'मोहनजो दारो' में पूजा हेगड़े के साथ रितिक करेंगे जमकर रोमांस

बता दें 'मोहनजो दारो' में रितिक शर्मन नाम के किरदार में नजर आएंगे, जो फिल्म में पूजा से रोमांस करते दिखाई देंगे। पूजा इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं 'रुस्तम' में अक्षय के साथ इलियाना डिक्रूज उनकी पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी। तो इंतजार किजिए 12 अगस्त का जब बॉक्स ऑफिस पर होगा दमदार मुकाबला।