विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्रिकेटर धोनी की बायोपिक के अधिकार इतने करोड़ रुपये में बिके!

By Tilak RajEdited By:
Published: Mon, 04 May 2015 08:05 AM (IST)Updated: Mon, 04 May 2015 08:46 AM (IST)

खबर है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनने वाली फिल्म के अधिकार के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। खबर है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनने वाली फिल्म के अधिकार के लिए 80 करोड़ रुपए दिए गए हैं। किसी के जीवन को फिल्मी परदे पर लाना कितनी कीमत रखता है इसका अंदाजा लगाना भी एक रोचक बात है।

कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड, फाल्के लेने नहीं आ सके शशि कपूर

निर्देशक नीरज पांडे का मानना है कि दुनिया को इंतजार है इस बात का कि एमएस धोनी की कहानी को बड़े परदे पर कब लाया जाएगा। फिल्म में क्रिकेटर के 11 साल के शानदार करियर का पुट देखने को मिलेगा। बायोपिक का टाइटल होगा 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' अपने आप में एक ऐसी फिल्म है जिसका इंतजार हर किसी को है।

सलमान ने नेपाल भूकंप पीड़ितों की मदद करने से किया इंकार!

चर्चा इस बात पर चल पड़ी है कि धोनी फिल्म मेकिंग के बिजनेस से कितना पैसा बनाने वाले हैं। साल 2013 में इस बात को लेकर विवाद भी हुआ था, क्योंकि धोनी के साथ उनकी कंपनी रिती स्पोर्ट्स मैनेजमेंट का भी जुड़ाव है। चर्चा तो यह भी है कि यह कंपनी बायोपिक की को-प्रोड्यूसर भी है।

पहले यह खबर आई थी कि धोनी ने अब तक 80 करोड़ रुपए अर्जित किया है। ऐसी संभावना है कि फिल्म के फायदे में उनका भी एक हिस्सा होगा।

इसे भी पढ़ें: शशि कपूर को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

इन फिल्मों के अधिकार इतने में मिले थे
-साल 2014 में प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म आई थी 'मेरी कॉम'। निर्देशक उमंग कुमार ने बॉक्सर मेरी कॉम के जीवन पर इस फिल्म को बनाया था। इसकी रॉयल्टी के लिए 25 लाख रुपए का भुगतान किया गया था।
-साल 2013 में आई फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में फरहान अख्तर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने इसका निर्देशन किया था। उड़न सिख पर बनी इस फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपए की रॉयल्टी दी गई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।