विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नसीरुद्दीन और अरशद फिर आ रहे हैं एक साथ धमाल मचाने

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 11 Aug 2015 01:20 PM (IST)

पहले 'इश्किया' और फिर 'डेढ़ इश्किया' में चाचा-भतीजे बने नसीरुद्दीन शाह और अरशद वारिसी की हिट जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। जी हां, दोनों ने एक साथ तीसरी फिल्‍म भी साइन कर ली है, जो पंजाब की पृष्‍ठभूमि पर आधारित है।

News Article Hero Image

मुंबई। पहले 'इश्किया' और फिर 'डेढ़ इश्किया' में चाचा-भतीजे बने नसीरुद्दीन शाह और अरशद वारिसी की हिट जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। जी हां, दोनों ने एक साथ तीसरी फिल्म भी साइन कर ली है, जो पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

राज ठाकरे ने दोस्ती के बावजूद सलमान को ये क्या कह डाला

अरशद वारिसी ने भी इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'नसीर साहब दोस्त हैं। हां, हमने फिल्म साइन की है और मैं इसको लेकर उत्साहित हूं।' हालांकि उनकी दूसरी फिल्मों की तरह इसमें कॉमेडी नहीं होगी। अरशद वारिसी के मुताबिक, यह एक गंभीर और सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म होगी।

हिट फिल्म 'हमराज' का भी बनने वाला है सीक्वल?

उन्होंने बताया कि 'इश्किया' से इतर इसमें बिल्कुल भी कॉमेडी नहीं होगी। वो इसमें एक सख्त पुलिस कर्मी का किरदार निभाते नजर आएंगे। खैर, बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू हो जाएगी। दोनों को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस जरूर उत्सुक होंगे।