विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस हॉट एक्‍ट्रेस के साथ इश्‍क लड़ाना चाहते हैं नसीरुद्दीन!

By Jagran News NetworkEdited By:
Updated: Thu, 05 Mar 2015 09:08 AM (IST)

फिल्‍म इंडस्‍ट्री में अपने गंभीर अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में अपनी एक चाहत का इजहार किया और उनकी ये चाहत ऐसी है, जिस पर उनके व्‍यक्तित्‍व को देखते हुए एक पल को यकीन नहीं किया जा सकता। दअरसल, वह चाहते हैं कि

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में अपने गंभीर अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में अपनी एक चाहत का इजहार किया और उनकी ये चाहत ऐसी है, जिस पर उनके व्यक्तित्व को देखते हुए एक पल को यकीन नहीं किया जा सकता। दअरसल, वह चाहते हैं कि उन्हें भी मल्लिका शेरावत जैसी हॉट एक्ट्रेस के साथ रोमांस करने का मौका मिले!

बाप रे! प्रियंका ने इसके लिए वसूले पूरे 15 करोड़

अब इससे पहले कि अाप नसीरुद्दीन के बारे में कुछ और सोचें, आपको बता दें कि वह रियल लाइफ नहीं, बल्कि रील लाइफ में मल्लिका के साथ रोमांस करने को उतावले हैं। फिलहाल दोनों केसी बोकाडि़या की मल्टी स्टारर फिल्म 'डर्टी पाॅलिटिक्स' में साथ नजर आने वाले हैं।

जल्द मैडम तुसाद में नज़र आने लगेंगी मोम की कट्रीना!

इस फिल्म से जुड़ी एक प्रेस वार्ता के दौरान जब नसीरुद्दीन से मल्लिका जैसी हॉट एक्ट्रेस के साथ काम करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'दुर्भाग्यवश मुझे इस फिल्म में मल्लिका के साथ ज्यादा स्क्रीन शेयर करने का मौका नहीं मिल पाया है, मगर मुझे उम्मीद है कि जल्द ही किसी दूसरी फिल्म में उनके साथ रोमांस करता नजर आउंगा।'

'एनएच 10' को सेंसरबोर्ड ने दिया 'ए' सर्टिफिकेट

वैसे फिल्म 'डर्टी पिक्चर' और 'इश्किया' जैसी फिल्मों में नसीरुद्दीन वि़द्या बालन के साथ इश्क लडा़ते नजर आ चुके हैं और इन फिल्मों में वह काफी जंचे भी हैं। अब तो बस उस फिल्म का इंतजार है, जिसमें वह मल्लिका के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।