विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाप रे! प्रियंका ने इसके लिए वसूले पूरे 15 करोड़

By Jagran News NetworkEdited By:
Updated: Wed, 04 Mar 2015 07:58 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा तेजी से सफलता की सीढि़यां चढ़ती जा रही हैं और अब ताे वह सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भ्‍ाी और धमाकेदार तरीके से अपना जलवा बिखेरने की जोर-शोर से तैयारियां कर रही हैं। वैसे तो वह अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर पहले ही अपने अभिनय के अलावा

News Article Hero Image

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा तेजी से सफलता की सीढि़यां चढ़ती जा रही हैं और अब ताे वह सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भ्ाी और धमाकेदार तरीके से अपना जलवा बिखेरने की जोर-शोर से तैयारियां कर रही हैं। वैसे तो वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले ही अपने अभिनय के अलावा आवाज का जादू बिखेर कर अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रही हैं और अब वह एक अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' में भी काम करने जा रही हैं।

अनुष्का के बॉयफ्रेंड विराट ने पत्रकार को दी गाली!

अब जितनी तेजी से प्रियंका सफलता की सीढि़यां चढ़ती चली जा रही हैं, उतनी ही तेजी से उनकी मार्केट वैल्यू भी बढ़ती जा रही है। चर्चा है कि इस विदेशी शो के साथ ही प्रियंका ने चोरी-चुपके एक एंडोर्समेंट डील भी किया है, जिसके लिए उन्होंने पूरे 15 करोड़ रुपये वसूले हैं!

जल्द मैडम तुसाद में नज़र आने लगेगी मोम की कट्रीना!

दरअसल, पूरी खबर यह है कि प्रियंका ने एक इंटरनेशनल हैंडबैग ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए हामी भरी है, जिसके लिए वह टीवी कमर्शियल शूट करेंगी और प्रिंट कैंपेन के लिए भी पोज देंगी। एक सूत्र ने बताया कि इसके लिए प्रियंका से पिछले महीने एप्रोच किया गया था। हालांकि अभी भी कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं। अगले महीने से काम शुरू होने की उम्मीद है और इसमें पूरे दो महीने लग जाएंगे। ये विज्ञापन अमेरिका में दिखाएं जाएंगे।


पिता के लिए डाकू भी बनने को तैयार अर्जुन कपूर!