यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नव्या नवेली का फिर छाया बोल्ड लुक, दोस्तों के साथ की जमकर मस्ती
नव्या नवेली नंदा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इस फोटो में वो अपने दोस्तों के साथ बेहद बिंदास अंदाज में चिल करती नजर आ रही हैं।

नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने अभी तक बॉलीवुड में कदम भी नहीं रखा है लेकिन उनके प्रशंसकों की फेहरिस्त काफी लंबी हो गई है। सोशल मीडिया पर वो अपनी बोल्ड और बिंदास फोटो के साथ छाई रहती हैं। एक बार फिर से उन्होंने अपनी कुछ बिंदास फोटोज शेयर की हैं जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ चिल करती नजर आ रही हैं।
ड्राइवर की इस हरकत पर भड़कीं कट्रीना कैफ ने दी नौकरी से निकालने की धमकी

नव्या को पार्टीज करने की काफी शौकीन हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालें तो दोस्तों के साथ पार्टी करती उनकी तमाम फोटोज आपको देखने को मिल जाएंगी। इन लेटेस्ट फोटोज में भी वो अपने कुछ दोस्तों के साथ जमकर पार्टी करती दिखाई दे रही हैं। ब्लैक शार्ट ड्रेस में वो बेहद हॉट लग रही हैं।
.jpg)
गाने के साथ इस कला में भी महारत हासिल करेंगे हनी सिंह
हाल ही में नव्या ने अपनी पढ़ाई खत्म की है। चर्चा थी कि वो बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं, लेकिन फिलहाल उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है। नव्या के प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उस दिन का जब बड़े पर्दे पर वो अभिनय के साथ ग्लैमर का भी तड़ता लगाती नजर आएंगी।

