विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कामयाब लड़िकयों के बारे में ये घटिया सोच रखते हैं लोग', पढ़िए कंगना के बेबाक बोल

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Sun, 10 Sep 2017 04:24 PM (IST)Updated: Mon, 11 Sep 2017 10:44 PM (IST)

कंगना स्वीकारती हैं कि लड़कियों की सेक्स लाइफ़ में लोगों को बहुत दिलचस्पी होती है और उसका मज़ाक बनाने में ...और पढ़ें

'कामयाब लड़िकयों के बारे में ये घटिया सोच रखते हैं लोग', पढ़िए कंगना के बेबाक बोल
'कामयाब लड़िकयों के बारे में ये घटिया सोच रखते हैं लोग', पढ़िए कंगना के बेबाक बोल

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। कंगना रनौत ने हाल ही में जब रितिक रोशन से जुड़े अपने अफे़यर के बारे में एक इंटरव्यू में खुलकर बातें कीं तो इसे लेकर उन पर काफी सवाल उठे।

कंगना स्वीकारती हैं कि जब भी महिला अपने मन की बात करती हैं, या किसी के सामने रखती हैं तो लोगों को लगता है देखो, ज़रा कितना बोल रही है। क्यों इतना बोल रही हैं। कंगना आगे कहती हैं, ''मैं इस बात से पूरी तरह से सहमत हूं कि लड़की कितनी भी कामयाब हो जाये, शादी का मुद्दा उसकी ज़िंदगी का अहम मुद्दा बन जाता है कि शादी के लिए ये लड़की परफेक्ट है कि नहीं? शादी के लिए उन्हें अलग तरह के मैटेरियल की तलाश होती है। वहीं अगर लड़की यंग है, ख़ूबसूरत है, कामयाब है और अमीर है तो लोग तुरंत कह देते हैं कि अरे, ये तो किसी ना किसी के साथ सोयी होगी। अपने दम पर तो कुछ नहीं कर सकती। ऐसे सवाल उठते हैं।''

यह भी पढ़ें: बाहुबली के रंग में रंगी श्रद्धा कपूर, साहो में कुछ ऐसा होगा किरदार

कंगना ने पुरुषवादी सोच पर कड़ा प्रहार करते हुए आगे कहा, ''लड़का चाहे कितना भी यंग हो, हैंडसम हो। उसको लेकर ये सवाल नहीं होते। अगर वह कामयाब होता है तो यही नहीं, अगर लेडी प्रोड्यूसर्स भी हैं तो उनके बारे में भी यही ख़बरें बनती हैं कि अरे ये तो लेडी है, कमरे में बुलाकर मिलती होगी। पहले यही बातें होगी। ये घटिया छोटी बातें हैं। सिर्फ़ अभिनेत्री ही नहीं, किसी भी क्षेत्र में अगर लड़की को बड़ा प्रोजेक्ट मिले तो, तो कहा जाएगा कि सीईओ के साथ चक्कर है। कुछ तो झोल किया होगा।''

यह भी पढ़ें: पहली ही मुलाक़ात में प्रभास ने जीत लिया श्रद्धा कपूर का दिल

कंगना स्वीकारती हैं कि लड़कियों की सेक्स लाइफ़ में लोगों को बहुत दिलचस्पी होती है और उसका मज़ाक बनाने में भी लोगों को काफी मज़ा आता है। लोग ख़ूब हंसते हैं। मज़े लेते हैं। हमारी पूरी सक्सेस को आप हमारी सेक्सुएलिटी का सहारा समझ लेते हैं। यह फ़िल्म इंडस्ट्री में ही नहीं, पूरे समाज की स्थिति है। कंगना इन दिनों अपनी फिल्म 'सिमरन' का प्रमोशन कर रही हैं। फ़िल्म 15 सितंबर को रिलीज़ हो रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।