विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहली ही मुलाक़ात में 'बाहुबली' प्रभास ने जीत लिया श्रद्धा कपूर का दिल

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Sun, 10 Sep 2017 02:25 PM (IST)Updated: Sat, 16 Sep 2017 08:06 AM (IST)

श्रद्धा ने बताया कि प्रभास ने उनके लिए आंध्र प्रदेश की फेमस बिरयानी मंगवायी, जो कि खुद प्रभास की भी फेवरिट है। फिर एक खास किस्म का डोसा मंगवाया।

पहली ही मुलाक़ात में 'बाहुबली' प्रभास ने जीत लिया श्रद्धा कपूर का दिल
पहली ही मुलाक़ात में 'बाहुबली' प्रभास ने जीत लिया श्रद्धा कपूर का दिल

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। श्रद्धा कपूर ने अपनी नयी फ़िल्म 'साहो' पर काम करना शुरू कर दिया है। 'साहो' में वह बाहुबली फेम प्रभास के साथ अभिनय करने जा रही हैं।

जागरण डॉट कॉम ने आपको बताया था कि वह दो दिनों के लिए प्रभास से साहो के सिलसिले में मिलने गयी थीं। श्रद्धा अब फिर से मुंबई लौटी हैं और जल्द ही वह वापस हैदराबाद जाएंगी। प्रभास के साथ अपनी पहली मीटिंग को लेकर श्रद्धा बेहद खुश हैं। श्रद्धा ने जागरण डॉट कॉम से बातचीत के दौरान बताया कि जब वह पहली बार प्रभास से मिलीं, तो प्रभास ने एक जेंटलमैन की तरह पहला सवाल यही पूछा, ''आप थक गयी हैं, आपको भूख लगी होगी। चलिये खाना खाते हैं।'' श्रद्धा ने कहा कि वह इस बात से बहुत खुश हो गयीं कि उन्हें अपनी तरह ही फूडी मिले हैं। प्रभास को भी खाने-पीने का बहुत शौक है, तो श्रद्धा को लग रहा है कि अब दोनों की खूब जमेगी।

यह भी पढ़ें: बाहुबली प्रभास पर भारी पड़ेंगी श्रद्धा कपूर, निभा रहीं ऐसा रोल

श्रद्धा ने बताया कि प्रभास ने उनके लिए आंध्र प्रदेश की फेमस बिरयानी मंगवायी, जो कि खुद प्रभास की भी फेवरिट है। फिर एक खास किस्म का डोसा मंगवाया और वह भी सात चटनियों के साथ, जिसका श्रद्धा ने खूब लुत्फ़ उठाया है। श्रद्धा ने कहा कि प्रभास के साथ उनकी भूख और बढ़ गयी थी। शुरुआत काफी अच्छी हुई है। हम लोग अभी तो रीडिंग के लिए मिले थे।

यह भी पढ़ें: पोस्टर बॉयज़ के कलेक्शंस में दूसरे दिन लगा ज़ोर का टप्पा, छत तक पहुंचे आंकड़े

प्रभास के साथ-साथ श्रद्धा ने सानिया नेहवाल से भी मुलाकात की और उनकी आने वाली बायोपिक फ़िल्म के लिए कई टिप्स भी ले लिये। श्रद्धा की आने वाली फिल्म 'हसीना पारकर' है, जो 22 सितंबर को रिलीज़ होने वाली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।