विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूजा भट्ट ने बॉयफ्रेंड के लिए ठुकरा दी थी पिता की 'आशिकी'

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 03 Jul 2015 06:11 PM (IST)

पूजा भट्ट ने खुलासा किया है कि आखिर क्‍यों उन्‍होंने अपने पिता महेश भट्ट की सुपरहिट फिल्‍म 'आशिकी' में काम करने से इंकार कर दिया था। दरअसल, उन्‍होंने यह सब अपने 'प्‍यार' की वजह से किया था। जी हां, उनके चाचा मुकेश भट्ट ने उन्‍हें इस फिल्‍म में एक रोल

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पूजा भट्ट ने खुलासा किया है कि आखिर क्यों उन्होंने अपने पिता महेश भट्ट की सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' में काम करने से इंकार कर दिया था। दरअसल, उन्होंने यह सब अपने 'प्यार' की वजह से किया था। जी हां, उनके चाचा मुकेश भट्ट ने उन्हें इस फिल्म में एक रोल करने का ऑफर दिया था, मगर उन्होंने ठुकरा दिया था, क्योंकि उस वक्त उनका बॉयफ्रेंड नहीं चाहता था कि वह हीरोइन बनें। जागरण फिल्म फेस्टिवल के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया।

पिता की जिंदगी पर डॉक्यूमेंट्री बनाना चाहती हैं पूजा भट्ट

पूजा भट्ट ने कहा, ' मेरा एक बॉयफ्रेंड था और जब मैं 12 साल की थी, तब से उसके प्यार में थी। जब मैं 16 साल की हुई तो मैंने उसके साथ डेटिंग शुरू कर दी। 17 साल की उम्र में 'डैडी' की और 18 साल की उम्र में मुझे 'दिल है कि मानता नहीं' का ऑफर मिला। उसने पहली फिल्म तक धैर्यपूवर्क साथ दिया और फिर कहा, अगर मुझसे शादी करना चाहती हो फिल्मों के ऑफर ठुकरा दो, क्योंकि मैं कभी एक एक्टर से शादी नहीं करूंगा।'

सनी देओल की यह फिल्म भी आर्थिक तंगी के चलते मुश्किलों में फंसी

बतौर पूजा भट्ट, 'एक रोमांटिक पर्सन होने के नाते मैंने कहा, मैं प्यार के लिए कुछ भी करूंगी। इसके बाद मुकेशजी रोल के लिए मेरे पास साइनिंग अमाउंट लेकर घर आए, मगर मैंने इंकार कर दिया। उन्होंने मेरे पिता को फोन किया और उन्हें मुझको समझाने के लिए कहा, मगर मैं करने के लिए तैयार नहीं हुई और फिर उस इंसान के साथ मेरा रिलेशनशिप खत्म हो गया।'

नरगिस फाखरी फिल्म 'अजहर' में निभाएंगी संगीता बिजलानी का किरदार

हालांकि वह आज भी उनका अच्छा दोस्त है, लेकिन वो वाली बात नहीं रही। इस वजह से पूजा भट्ट अब फिल्मों में काम करने को तैयार हैं। मुकेश भट्ट द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 'आशिकी' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इसमें राहुल रॉय, अनु अग्रवाल और दीपक तिजोरी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी। खास तौर से इस फिल्म के गाने लोगाेें के बीच आज भी उतने ही हिट हैं।