विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब सेट पर बेहोश हो गईं प्रियंका चोपड़ा!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Wed, 26 Nov 2014 10:08 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 26 Nov 2014 10:34 AM (GMT+05:30)

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग में बिजी प्रियंका चोपड़ा शुक्रवार को अचानक सेट पर बेहोश होकर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग में बिजी प्रियंका चोपड़ा शुक्रवार को अचानक सेट पर बेहोश होकर गिर पड़ी। उस वक्त प्रियंका 4 पन्नो का एक मोनोलॉग पढ़ रही थी।

फिल्म सिटी में लगे सेट पर उन्होंने कैमरा रोल होने से पहले चक्कर आने की शिकायत की थी और वो अपना टेक देते वक्त अचानक गिर गईं। इस घटना के बाद अभिनेत्री काफी कमजोर महसूस कर रही थी, जिसके चलते शूटिंग 6 घंटे के लिए रोकनी पड़ी। प्रियंका की जांच करने के लिए एक डॉक्टर को बुलाया गया।

एक अंग्रेजी अखबार को मिली खबर के मुताबिक, 'सेट पर मौजूद सभी लोग डर गए। प्रियंका के चेहरे पर पानी की छींटे डाली गई और शुक्र है कि उन्होंने तुरंत अपनी आंखें खोल ली।'

प्रियंका रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की पीरियड ड्रामा फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में काशीबाई का अहम किरदार निभा रही हैं और उन्हें शूट शुरू होने से पहले वॉर्डरोब और मेकअप पर चार घंटे बिताने पड़ते हैं।

सूत्र ने आगे बताया, 'जिस सीन के दौरान वो बेहोश हुईं, उसमें 10 रीटेक लिए गए थे। कभी लाइट बराबर नहीं थी, कभी किसी ने सिंक साउंड डिस्टर्ब कर दिया। इसके अलावा सेट पर बहुत लाइट थी और मोनोलॉग चार पन्नो का था। ये शारीरिक रूप से काफी थकाने वाला था।'

पढ़ेंः प्रियंका चोपड़ा भी स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ीं

पढ़ेंः अर्पिता की शादी हो रही थी और प्रियंका-कट्रीना में आंख मिचौली चल रही थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।