विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा काम के बोझ से पड़ीं बीमार, बताया अपना दर्द

By Manoj VashisthEdited By:
Updated: Fri, 09 Dec 2016 11:33 PM (IST)

प्रियंका के इस स्टेटस से समझा जा सकता है कि वो कितनी मजबूर हैं। चाहकर भी आराम के लिए वक़्त नहीं निकाल सकतीं

News Article Hero Image

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी मेहनत कर रही हैं और अब लगता है कि ज़्यादा भागदौड़ का असर प्रियंका की सेहत पर पड़ने लगा है, मगर प्रियंका के इतना भी वक़्त नहीं की आराम फरमा सकें।

बॉलीवुड में प्रियंका एक लंबी पारी खेल चुकी हैं और अब एक्टिंग से प्रोडक्शन की तरफ मुड़ चुकी हैं। उनकी प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले बनी पहली पंजाबी फ़िल्म रिलीज़ होने वाली है। उधर हॉलीवुड में भी प्रियंका फिक्शन शोज़ के अलावा रिएलिटी शोज़ कर रही हैं। इस भागमभाग के चलते प्रियंका की तबीयत बिगड़ने लगी है। पिग्गी चॉप्स ने अपना दर्द सोशल मीडिया में शेयर किया है। प्रियंका ने लिखा है- ''बीमारी के दिनों की इजाज़त नहीं है... रुक नहीं सकती... रुकूंगी नहीं... लेकिन बदन ये सब नहीं जानती...''

इसे भी पढ़ें- ड्वेन जॉनसन का जवाब, बेवॉच के पहले ट्रेलर से क्यों ग़ायब हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका के इस स्टेटस से समझा जा सकता है कि वो कितनी मजबूर हैं। चाहकर भी आराम के लिए वक़्त नहीं निकाल सकतीं। दरअसल, प्रियंका चाहें भी तो उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिलेगी। आज रात से उनका रिएलिटी फैशन शो प्रोजेक्ट रनवे शुरू हो रहा है। इसका दबाव भी प्रियंका पर है। प्रियंका इस शो में बतौर जज शामिल हो रही हैं। उनके साथ इंटरनेशनल फैशन डिज़ाइनर और कलाकार को-जज कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- हालात ही ऐसे बन गए, इमोशनल हुईं ऐश्वर्या राय और उठा लिया ये क़दम

हालांकि आने वाले दिनों में प्रियंका को कुछ राहत मिल सकती है, जब क्रिसमस की छुट्टियां हो जाएंगी, जिसकी तैयारी प्रियंका की क्वांटिको टीम ने शुरू कर दी है।