विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब इंडिया में नहीं रहेंगी प्रियंका चोपड़ा!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 08 Mar 2015 08:52 AM (IST)

भारतीय दर्शकों को अपनी अदाकारी से दीवाना बनाने के बाद अब प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में जाने की तैयारियां कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। भारतीय दर्शकों को अपनी अदाकारी से दीवाना बनाने के बाद अब प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में जाने की तैयारियां कर ली है। विश्व सुंदरी रह चुकी एक्ट्रेस प्रियंका ने यूएस के स्टूडियो 'एबीसी नेटवर्क' के साथ एक साल का करार किया है। अपने कमिटमेंट्स को पूरा करने के लिए प्रियंका छह महीने के लिए यूएस में रहेंगी।

अभिनेता आदित्य पंचोली को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रियंका 'क्वांटिको' में एक अहम भूमिका निभाएंगी जो बतौर एफबीआई ट्रेनी का होगा। खबरों के मुताबिक प्रियंका की जोड़ी जैक मक्लॉफिन के साथ बनेगी। जैक को 'ग्रेस एनॉटॉमी', 'सीएसआईःमिआमी' और 'द मेंटलिस्ट' जैसे शो के लिए जाना जाता है।

शो में जैक एक सौम्य लड़के का किरदार निभाएंगे जो कि प्रियंका से मिलता है। बाद में प्रियंका जैक की सही पहचान उजागर करेंगी। ड्रामा जोश सफरान, मार्क गॉर्डन और निक पैपर के द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।

तो इंदिरा गांधी बनना चाहती है ये हॉट एक्ट्रेस!

प्रियंका चोपड़ा की अगली फिल्म संजय लीला भंसाली के साथ 'बाजीराव मस्तानी' और जोया अख्तर के साथ 'दिल धड़कने दो' है।

सोनम कपूर को मिली अस्पताल से छुट्टी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।