विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या इनसे रोमांस करने का सोच रही हैं प्रियंका चोपड़ा!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Thu, 15 Jan 2015 12:09 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपनी पहली होम प्रोडक्शन फिल्म 'मैडमजी' की शूटिंग शुरू करने जा रही है। इस फिल्म में प्रियंका लीड रोल में होंगी और वो पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को फिल्म में अपने ऑपोजिट साइन करने पर विचार कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन मधुर भंडारकर करेंगे।

News Article Hero Image

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपनी पहली होम प्रोडक्शन फिल्म 'मैडमजी' की शूटिंग शुरू करने जा रही है। इस फिल्म में प्रियंका लीड रोल में होंगी और वो पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को फिल्म में अपने अपोजिट साइन करने पर विचार कर रही हैं।

ये हीरोइन निभाएगी धौनी की पत्नी साक्षी का किरदार!

इस फिल्म का निर्देशन मधुर भंडारकर करेंगे। 'मैडमजी' एक आइटम गर्ल की कहानी है जो बाद में राजनीति में कदम रखती है। प्रियंका फिल्म में आइटम गर्ल का किरदार निभाएंगी लेकिन फवाद का किरदार क्या होगा, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

फवाद ने सोनम कपूर के ऑपोजिट फिल्म 'खूबसूरत' से बॉलीवुड में कदम रखा है और वो उसके बाद से दर्शकों के दिलों पर छा गए हैं। इसके बाद से उनके पास कई फिल्मों के ऑफर हैं।

काला हिरण मामलाः सलमान को झटका, सजा पर रोक से इंकार

अगर फवाद 'मैडमजी' को साइन करते हैं तो बेशक प्रियंका और फवाद की जोड़ी को पर्दे पर देखना काफी दिलचस्प होगा।

सैफ-कट्रीना की इस फिल्म के लिए करना पड़े़गा और इंतजार