विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मां' बनकर खुश हैं प्रियंका चोपड़ा!

By Edited By:
Updated: Tue, 25 Mar 2014 11:35 AM (IST)

असल जिंदगी में तो नहीं, लेकिन ऑनस्क्रीन मां बनकर प्रियंका चोपड़ा बहुत खुश हैं। जी हां प्रियंका ने ट्विटर पर 'रील बेबी' की कुछ फोटो अपलोड की है। जिनमें वे बेबी के साथ सेट पर वक्त बिता रही हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। असल जिंदगी में तो नहीं, लेकिन ऑनस्क्रीन मां बनकर प्रियंका चोपड़ा बहुत खुश हैं। जी हां प्रियंका ने ट्विटर पर 'रील बेबी' की कुछ फोटो अपलोड की है। जिनमें वे बेबी के साथ सेट पर वक्त बिता रही हैं।

पढ़ें : मेरी कॉम के बाद मेहरुनिस्सा बनेंगी पीसी

दरअसल, उमंग कुमार की फिल्म मेरी कॉम में बॉक्सर के साथ-साथ मां भी बनेंगी। फिल्म के सेट पर उसी नन्ही जान के साथ उन्होंने काफी समय बिताया। उन्होंने एक मां की सभी जिम्मेदारियां पूरी कीं। प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, 'इस छोटी सी जान के छोटे छोटे पैर, हाथ, मीठी सी मुस्कान और नन्हा बदन बहुत ही प्यारा है सब कुछ। कितना मासूम है ये।'

पढ़ें : बाजीराव की पत्नी बन सकती हैं प्रियंका

प्रियंका इस फिल्म में बेबी का रील मदर बनी हैं। पीसी ने इंस्ट्रागाम में बेबी के साथ कुछ फोटो शेयर की है।

गौरतलब है कि प्रियंका इस फिल्म में मेरी कॉम की संघर्ष की कहानी बयां करने जा रही हैं। फिल्म मेरी कॉम की बायोपिक पर आधारित है। इस किरदार को जीने के लिए पीसी ने खूब मेहनत की है। वे मेरी कॉम से मिलने इम्फाल तक पहुंच गईं थीं।