विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सरकार 3' की पूरी स्टार कास्ट रिवील, केजरीवाल के किरदार में मनोज बाजपेई!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Mon, 17 Oct 2016 10:16 AM (IST)Updated: Mon, 17 Oct 2016 01:54 PM (IST)

इस साल सुल्तान का साथ देेने वाले अमित सढ सरकार 3 का हिस्सा बने हैं। फ़िल्म मेें वो शिवाजी उर्फ़ चीकू के रोल में हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। राम गोपाल वर्मा की फ़िल्म सरकार 3 की लीड स्टार कास्ट फ़ाइनल हो गई है। रामू ने फ़िल्म के सारे करेक्टर्स का इंट्रोडक्शन सोशल मीडिया के ज़रिए करवाया है। इस बार सरकार 3 में सुभाष नागरे के साथ कुछ बेहद दिलचस्प करेक्टर्स नज़र आएंगे, जो मौजूदा राजनीति से प्रभावित हैं।

फ़िल्म में यामि गौतम की एंट्री हुई है। यामि अन्नू करकरे नाम का किरदार निभा रही हैं, जो अपने पिता की हत्या का बदला सरकार ले लेना चाहती है। अब तक रोमांटिक रोल्स निभाती रहीं यामि का ये पहला ग्रे शेड करेक्टर होगा।

सलमान ख़ान को गाली देने वाले ओवैसी को सलीम ख़ान ने सुनाई खरी-खरी

मनोज बाजपेई एक बार फिर रामू के साथ एसोशिएट हो रहे हैं। इस बार पर गोविंद देशपांडे नाम का किरदार निभा रहे हैं, जिसे राम गोपाल वर्मा अरविंद केजरीवाल से प्रेरित बताते हैं। इस किरदार में मनोज का लुक भी काफी दिलचस्प है। रामू ने अरविंद केजरीवाल पर चुटकी लेते हुए कहा है कि मनोज बाजेपई शानदार एक्टर हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल से ज़्यादा अच्छे नहीं।

अभिजीत भट्टाचार्य ने किए कई बॉलीवुड दिग्गजों पर हमले, निशाने पर अनुराग भी

रोनित राय गोकुल साटम नाम के किरदार में नज़र आएंगे, जो सरकार का विश्वास पात्र है। रोनित अपनी एक्टिंग से प्रभावित करते रहे हैं, लेकिन इस बार अमिताभ बच्चन के साथ उनकी जोड़ी देखने लायक होगी।

बिग बॉस 10 के लिए दीपिका पादुकोण का हॉट लुक

इस साल सुल्तान का साथ देेने वाले अमित सढ सरकार 3 का हिस्सा बने हैं। फ़िल्म मेें वो शिवाजी उर्फ़ चीकू के रोल में हैं। अमित का किरदार काफी एरोगेंट और गुस्सैल दिखाया गया है। दिलचस्प बात ये है कि इस किरदार का कनेक्शन सरकार से है, क्योंकि वो केक मेनन के किरदार विष्णु के बेटे के रोल में हैं।

क्या अलग होने जा रहे हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

जैकी श्रॉफ़ फ़िल्म में मुख्य विलेनों में से एक का किरदार निभा रहे हैं। उनके किरदार को फ़िल्म में सर के नाम से बुलाया जाएगा।

सामने आया शाह रूख़ ख़ान की फ़ैन का चाइनीज़ कनेक्शन

कंपनी में मंत्री का किरदार निभाने वाले भरत दाभोलकर सरकार 3 में गोरख रामपुर का करेक्टर निभा रहे हैं। उनका किरदार रहस्यमयी और दोगला है, जिसकी बात का यक़ीन करने वाला नुक़सान उठा सकता है।

ख़ुद को बी-ग्रेड फ़िल्मों की टॉप एक्ट्रेस मानती हैं कंगना रनौत

वेटरन एक्टर रोहिणी हट्टंगड़ी सरकार 3 में निगेटिव किरदार में हैं। उनके किरदार का नाम रुक्कू बाई देवी है। रोहिणी का करेक्टर काफी दिलचस्प नज़र आ रहा है।

टाइगर की इस फ़िल्म का विवाद पहुंचा अदालत, कहानी चोरी का आरोप

अमिताभ बच्चन सुभाष नागरे का रोल कंटीन्यू कर रहे हैं। हालांकि इस बार नागरे के सामने नए दुश्मन और नई चुनौतियां होंगी, जिनसे निपटने के लिए उसे अपने परिवार से ज़्यादा दूसरों पर निर्भर होना होगा।

वरूण धवन से दूर रहो... जैकलिन फर्नांडिस ने फीमेस फ़ैंस को दी वॉर्निंग

करेक्टर्स को इंट्रोड्यूस करने के साथ ही राम गोपाल वर्मा ने साफ़ कर दिया कि इस बार अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय सरकार 3 का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि ये स्टोरी किसी दूसरे वक़्त और परिस्थितियों में सेट की गई है। ग़ौरतलब है कि अभिषेक सरकार और सरकार राज का हिस्सा थे, जबकि ऐश्वर्या सरकार राज की लीडिंग लेडी थीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।