विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर की 'पीके' में रणबीर भी बने एलियन

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 20 Dec 2014 08:54 AM (IST)

हर कोई जानता है कि रणबीर कपूर और राजकुमार हिरानी जेल में बंद संजय दत्त की बायोपिक के लिए साथ काम करने वाले हैं। अब ये कहा जा सकता है कि वो दोनों इस बायोपिक में पहली बार साथ काम नहीं करेंगे। सूत्रों ने बताया कि फिल्म में रणबीर कपूर

News Article Hero Image

मुंबई। हर कोई जानता है कि रणबीर कपूर और राजकुमार हिरानी जेल में बंद संजय दत्त की बायोपिक के लिए साथ काम करने वाले हैं। अब ये कहा जा सकता है कि वो दोनों इस बायोपिक में पहली बार साथ काम नहीं करेंगे। सूत्रों ने बताया कि फिल्म में रणबीर कपूर एक स्पेशल अपीयरेंस दे रहे हैं।

क्या 'रॉय' की पब्लिसिटि से रणबीर कपूर!

जब हिरानी और आमिर खान फिल्म 'पीके' में एक महत्वपूर्ण कैमियो के लिए किसी चेहरे की तलाश में थे तो उन्हें रणबीर का ही नाम याद आया। रणबीर इसके लिए राजी भी हो गए।

जोड़ी हो तो ऐसी, राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी जैसी

फिल्म में रणबीर भी एलियन के किरदार में हैं। हालांकि रणबीर के फिल्म का हिस्सा होने की खबर को पूरी तरह से गुप्त रखा गया था। यही नहीं, केवल प्रोजेक्ट की मुख्य टीम इस बारे में जानती थी। निर्माताओं ने प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया जिससे कि दर्शकों की जिज्ञासा बरकरार रहे।

(साभार नई दुनिया)

पढ़ेंः खुल गया 'बजरंगी भाईजान' में करीना के किरदार का राज!