विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाह रुख़ पर बक़ाया रणबीर कपूर के 5000, वसूलने के लिए जाएंगे मन्नत

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Fri, 09 Jun 2017 12:22 PM (IST)Updated: Fri, 09 Jun 2017 02:42 PM (IST)

अनुष्का ने यह बात ट्विटर पर शेयर की थी, कि रणबीर हर दिन उन्हें और इम्तियाज़ को नये नाम सुझा ...और पढ़ें

शाह रुख़ पर बक़ाया रणबीर कपूर के 5000, वसूलने के लिए जाएंगे मन्नत
शाह रुख़ पर बक़ाया रणबीर कपूर के 5000, वसूलने के लिए जाएंगे मन्नत

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। काफ़ी इंतज़ार के बाद शाह रुख़ ख़ान की फ़िल्म को जब हैरी मेट सेजल टाइटल मिल गया है। रणबीर कपूर ने दावा किया है कि ये टाइटल उनका दिया हुआ है, इसलिए ईनामी राशि लेने वो मन्नत जाएंगे। 

दरअसल, कुछ महीनों पहले तक इम्तियाज़ ने अपनी इस फ़िल्म के शीर्षक की घोषणा नहीं की थी। शाह रुख़ ने अपने फैन्स से फ़िल्म का नाम सजेस्ट करने को कहा था। उस वक्त अनुष्का और रणबीर 'ऐ दिल...' के प्रमोशन में व्यस्त थे और अनुष्का ने यह बात ट्विटर पर शेयर की थी, कि रणबीर हर दिन उन्हें और इम्तियाज़ को नये नाम सुझा रहे हैं और उन्हें लग रहा है कि उनका सुझाया नाम ही बेस्ट है।

यह भी पढें: शाह रुख़ की फ़िल्म का नाम जब हैरी मेट सेजल, 10 फ़िल्मों के टाइटल में हो चुका है लोचा 

यही नहीं शाह रुख़-अनुष्का ने मज़ाक में उस वक्त रणबीर को 5000 रुपये ईनाम देने की घोषणा कर दी थी, लेकिन रणबीर के सुझाये नाम का चयन नहीं हुआ है। इसलिए शाह रुख़ ने मज़ाकिया अंदाज़ में यह बात ट्विटर पर लिखी है कि रणबीर कपूर इस बात का दावा ना करें कि उन्होंने यह नाम सजेस्ट किया है और ना ही उन्हें 5000 रुपये मिलने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: अक्षय की टॉयलेट से पहले आएंगे शाह रुख़, ट्यूबलाइट के साथ ट्रेलर

दिलचस्प बात ये है कि रणबीर शाह रुख़ की इस बात को नहीं मानते। जग्गा जासूस के नए गाने की लांचिंग के दौरान जब रणबीर से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने दावा किया कि जब हैरी मेट सेजल टाइटल उन्होंने ही दिया है और वो शाह रुख़ से 5000 रुपये लेने मन्नत जाएंगे। रणबीर ने आगे कहा कि जब हैरी मेट सेजल से वो इसी रूप में जुड़े हैं। फ़िल्म में केमियो से उन्होंने इंकार किया है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।