विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोमांस करने गोवा से मालदीव पहुंचे रणबीर-कट्रीना

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 22 Apr 2015 02:55 PM (IST)

रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ चाहे लाख इंकार कर लें, मगर अपने बीच के प्‍यार को कैसे छिपा सकते हैं। सुनने में आया है कि दोनों इस वक्‍त देश में मौजूद नहीं हैं। सोमवार को एक साथ गोवा गए थे, मगर वहां से कहीं और चले गए। वो भी एक

News Article Hero Image

मुंबई। रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ चाहे लाख इंकार कर लें, मगर अपने बीच के प्यार को कैसे छिपा सकते हैं। सुनने में आया है कि दोनों इस वक्त देश में मौजूद नहीं हैं। सोमवार को एक साथ गोवा गए थे, मगर वहां से कहीं और चले गए। वो भी एक साथ छुट्टियां मनाने।

बिग बी ने इस तरह खींची दीपिका की टांग

अब आप ये भी जानना चाहेंगे कि आखिर बॉलीवुड के ये लव बर्ड एक साथ गए कहां हैं। तो चलिए बता ही देते हैं कि रणबीर और कट्रीना एक साथ छुट्टियां मनाने मालदीव गए हैं। दोनों गोवा से ही सीधे मालदीव के लिए उड़ान भरी। एक सूत्र ने बताया, 'दोनों गोवा के एक नाइट क्लब में साथ देखे गए। रणबीर, कट्रीना को लेकर काफी प्रोटेक्टिव थे और उन्होंने किसी को भी दोनों की एक साथ फोटो क्लिक नहीं करने दी।

पेनकिलर खाकर सलमान कर रहे 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग

सुनने में आया था कि रणबीर की फिल्म 'तमाशा' की टोक्यो में शूटिंग के दौरान कट्रीना भी उन्हें ज्वाइन करने वाली हैं, मगर वह अपनी फिल्म 'फितूर' की शूटिंग में व्यस्त होने की वजह से ऐसा नहीं कर पाईं। अब जाकर दोनों को अकेले में कुछ फुर्सत के पल बिताने को मिले हैं।

इस शो की डबिंग के लिए विदेश जाएंगे अनिल कपूर

दोनों मंगलवार सुबह मालदीव में एक एरोप्लेन से निकलते हुए नजर आए। इससे पहले दोनों की एक बीच पर मस्ती करते कुछ फोटो लीक हो गई थीं, जिसको लेकर काफी हंगामा मचा था। इस बार देखते हैं उनकी एक साथ बिताई कुछ फोटो सामने आती हैं या नहीं। उनके फैंस को तो बेसब्री से इंतजार होगा।